{"_id":"696fdaa1d63ed051ed03ab7b","slug":"financial-literacy-is-the-new-identity-of-economic-empowerment-dehradun-news-c-5-1-drn1031-883865-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: आर्थिक सशक्तीकरण की नई पहचान है वित्तीय साक्षरता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: आर्थिक सशक्तीकरण की नई पहचान है वित्तीय साक्षरता
विज्ञापन
रास बिहारी बोस सुभारती विवि में छात्रों के लिए वित्त साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विवि
रास बिहारी बोस सुभारती विश्वविद्यालय में छात्राओं के लिए वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विवि के कुलपति प्रो. डॉ. हिमांशु ऐरन ने कहा, आर्थिक सशक्तीकरण वित्तीय साक्षरता की नई पहचान है।
मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में विवि के स्नातक व स्नातकोत्तर छात्राओं ने हिस्सा लिया। डॉ. ऐरन ने कहा, महिलाओं में स्वाभाविक रूप से बचत की प्रवृत्ति होती है, जो पारिवारिक और सामाजिक आर्थिक स्थिरता की मजबूत नींव है। यदि इस प्रवृत्ति को वैज्ञानिक वित्तीय शिक्षा और सही निवेश समझ से जोड़ा जाए, तो महिलाएं न केवल आत्मनिर्भर बनेंगी, बल्कि देश की आर्थिक उन्नति में भी निर्णायक भूमिका निभाएंगी। डॉ. संजय अग्रवाल ने उपभोक्ता जागरूकता, वित्तीय अनुशासन और जिम्मेदार आर्थिक व्यवहार के महत्व बताए। वहीं सुमित चौधरी ने म्यूचुअल फंड, निवेश योजना, जोखिम प्रबंधन व दीर्घकालिक संपत्ति निर्माण से संबंधित व्यावहारिक जानकारियां दी। इस मौके पर विवि के प्रो-वाइस चांसलर डॉ. देश दीपक, रजिस्ट्रार खालिद हसन, डॉ. सलोनी गर्ग, नितिका कौशल, नितिन आर्य, वंशिका काला शील शुक्ला आदि मौजूद रहे।