{"_id":"623884fe863ef015950a1cb5","slug":"filmmaker-vinod-kapri-shared-struggle-of-kumaon-son-pradeep-mehra-running-on-the-streets-of-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुर्खियों में पहाड़ की जवानी: हर जुबां पर है नोएडा की सड़कों पर दौड़ते कुमाऊं के बेटे का नाम, पढ़ें- 19 साल के प्रदीप की कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुर्खियों में पहाड़ की जवानी: हर जुबां पर है नोएडा की सड़कों पर दौड़ते कुमाऊं के बेटे का नाम, पढ़ें- 19 साल के प्रदीप की कहानी
Tue, 22 Mar 2022 11:14 AM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
Published by: रेनू सकलानी
Updated Tue, 22 Mar 2022 11:14 AM IST
सार
नोएडा में अपनी कार से रात 12 बजे जा रहे फिल्ममेकर विनोद कापड़ी को 19 साल का प्रदीप मेहरा कंधे पर बैग लेकर अकेला दौड़ता मिला। उसे बार-बार लिफ्ट का ऑफर दिया लेकिन उसने मना कर दिया। प्रदीप ने बताया कि वह एक फैक्टरी में काम करता है। सेना में भर्ती होने के लिए वह दौड़ लगा रहा है।
विज्ञापन
प्रदीप मेहरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पहाड़ की जवानी और पहाड़ के पानी को रोकने की बात कई मंचों पर होती है लेकिन पहाड़ की जवानी के संघर्ष और पेट की भूख मिटाने की तस्वीर कभी-कभी ही सामने आती है। फिल्म निर्माता विनोद कापड़ी ने फेसबुक पोस्ट पर अल्मोड़ा के प्रदीप मेहरा के संघर्ष को साझा किया है।
विज्ञापन
नोएडा में अपनी कार से रात 12 बजे जा रहे विनोद कापड़ी को 19 साल का प्रदीप मेहरा कंधे पर बैग लेकर अकेला दौड़ता मिला। उसे बार-बार लिफ्ट का ऑफर दिया लेकिन उसने मना कर दिया। प्रदीप ने बताया कि वह एक फैक्टरी में काम करता है। सेना में भर्ती होने के लिए वह दौड़ लगा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दौड़ लगाने का यही समय मिलता है। इसके बाद ही वह कमरे में जाकर खाना बनाता है। उसे सुबह आठ बजे फैक्टरी जाना होता है इसलिए सुबह दौड़ नहीं सकता। यहां वह अपने भाई के साथ रहता है। भाई की रात की ड्यूटी होती है। गांव में मां बीमार है। उसका इलाज चल रहा है। वह रोज दस किमी दौड़ता है। यह उसका रूटीन है। विनोद कापड़ी ने उसकी मदद करनी चाही लेकिन उसने साफ-साफ मना कर दिया।
ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: तिलक राज बेहड़ को छोड़ सभी नवनिर्वाचित विधायकों को प्रोटेम स्पीकर ने दिलाई शपथ, ऋतु खंडूरी और महाराज ने संस्कृत, किशोर ने गढ़वाली में ली शपथ
हरीश रावत ने भी किया ट्वीट
पूर्व सीएम हरीश रावत ने भी इसे साझा करते हुए कहा है सफलता पाने के लिए हौसला होना जरूरी है। मुझे प्रदीप में हौसला, जुनून, सकारात्मक विचार, आत्मविश्वास सब नजर आ रहा है। प्रदीप आप यूं ही संघर्ष जारी रखो। आपको जरूर सफलता मिलेगी। आपको मेरा ढेर सारा आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं।