{"_id":"6143a2318ebc3ebd6d797740","slug":"filmmaker-bokadia-wants-to-give-platform-to-uttarakhand-s-talent-city-news-drn390620426","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun Film Festival: उत्तराखंड के टैलेंट को मंच देना चाहते हैं फिल्म निर्माता बोकाडिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun Film Festival: उत्तराखंड के टैलेंट को मंच देना चाहते हैं फिल्म निर्माता बोकाडिया
Fri, 17 Sep 2021 12:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो
रेनू सकलानी, अमर उजाला, देहरादून
रेनू सकलानी, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 12:06 PM IST
सार
उत्तराखंड की खूबसूरती से प्रभावित केसी बोकाडिया ने यहां एक स्टूडियो एजुकेशन ट्रेनिंग सेंटर खोलने की इच्छा जताई। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार फिल्म निर्माताओं को यहां आने के लिए प्रोत्साहित भी कर रही है। इसलिए इस संबंध में मुख्यमंत्री के समक्ष बात रखूंगा।
विज्ञापन
प्रसिद्ध फिल्म निर्माता केसी बोकाडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उम्र तो केवल एक गिनती है, लेकिन मुझे तो अभी बहुत काम करना है। उत्तराखंड जैसी खूबसूरत जगह पर आकर अधिक ऊर्जावान महसूस कर रहा हूं। ये कहना है कि 72 वर्षीय प्रसिद्ध फिल्म निर्माता केसी बोकाडिया का।
स्टूडियो एजुकेशन ट्रेनिंग सेंटर खोलने की इच्छा
उत्तराखंड की खूबसूरती से प्रभावित बोकाडिया ने यहां एक स्टूडियो एजुकेशन ट्रेनिंग सेंटर खोलने की इच्छा जताई। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार फिल्म निर्माताओं को यहां आने के लिए प्रोत्साहित भी कर रही है। इसलिए इस संबंध में मुख्यमंत्री के समक्ष बात रखूंगा।
तेरी महरबानियां, नसीब अपना-अपना, हम तुम्हारे हैं सनम जैसी सफल फिल्में बनाने वाले फिल्ममेकर केसी बोकाडिया देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने पहुंचे हैं। अमर उजाला से बातचीत से बोकाडिया ने राज्य में (दून, ऋषिकेश) स्टूडियो एजुकेशन ट्रेनिंग सेंटर खोलने की इच्छा जताई। कहा कि अगर यहां की सरकार और लोगों का सहयोग व प्यार मिले तो वह यहां के टैलेंट को मंच देंगे।
विज्ञापन
फिल्म इंडस्ट्री में युवाओं के लिए बहुत अवसर
इस मंच के माध्यम से वह उत्तराखंड सहित पूरे हिंदुस्तान के टैलेंट को आगे लाएंगे। आज फिल्म इंडस्ट्री में युवाओं के लिए बहुत अवसर हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें सही प्लेटफॉर्म की जरूरत है। उत्तराखंड में फिल्म इंडस्ट्री को लेकर अपार संभावनाएं बताते हुए बोकाडिया ने कहा कि यह बहुत अच्छी जगह है। इसका फायदा यहां के युवाओं और कलाकारों को मिल सकता है।
उन्होंने बताया कि मेरा भी फिल्म जगत से कोई नाता नहीं था, लेकिन अपनी मेहनत और काम से मैंने वहां जगह बनाई। इसलिए मैं ऐसे युवाओं को मौका देना चाहता हूं, जिन्हें मंच की जरूरत है। उन्होंने देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के लिए आयोजकों को बधाई दी। कहा कि इस तरह के अवसरों से लोकल टैलेंट को बढ़ावा मिलता है।