फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fighting between youths of two communities, case of attempt to murder from both sides

Dehradun News: दो समुदायों के युवकों में मारपीट, दोनों ओर से हत्या के प्रयास में केस

Sat, 08 Jul 2023 01:53 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jul 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
Fighting between youths of two communities, case of attempt to murder from both sides
दो समुदाय के युवकों के बीच हुए झगड़े में कई युवक घायल हो गए। दोनाें ओर से की गई शिकायतों पर पुलिस ने जानलेवा हमले के आरोप में दो मुकदमे दर्ज किए हैं। पुलिस आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन


घटना की शुरुआत वसंत विहार थाना क्षेत्र के रविदास कॉलोनी में चार जुलाई को हुई। एसएचओ वसंत विहार होशियार सिंह के अनुसार स्थानीय युवक बंटी सक्सेना ने पुलिस को बताया कि उनके इलाके में हनुमान चालीसा का पाठ हो रहा था। इस दौरान दूसरे समुदाय के कुछ युवकों ने वहां व्यवधान पैदा किया। विवाद हुआ तो वह वहां से भाग गए। अगले दिन बंटी सक्सेना क्षेत्र में ही कुछ सामान लेने जा रहा था। इसी बीच शाहिद नाम के युवक के साथ 15-20 युवक वहां आए और उस पर रॉड से हमला कर दिया। इससे वह बुरी तरह घायल होकर जमीन पर गिर गया।
विज्ञापन

वहां पर पहुंचे रंजीत सोनकर, मनोज, तरुण आदि ने उसे बचाया। इस बीच एक युवक ने सोनकर को जातिसूचक शब्द कहते हुए गालियां भी दीं। एसएचओ ने बताया कि इस मामले में शाहिद समेत 20 युवकों के खिलाफ जानलेवा हमला करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है ।इससे पहले गांधीग्राम के रहने वाले रईस की शिकायत पर दूसरे पक्ष के 15 युवकों के खिलाफ जानलेवा हमले के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रईस का कहना था कि वह अपने भाई जावेद के साथ कांवली रोड पुल पर खड़ा था। इस दौरान वहां पर बंटी, रोहित, सूरज, छोटा कांचा, वंश और राहुल आदि आए और दोनों भाइयों के साथ बुरी तरह मारपीट की। इससे दोनों भाई घायल हो गए। एसएचओ ने बताया कि दोनों मुकदमों की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed