फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fighting between two parties while buying goods at the shop police and PAC deployed Roorkee Uttarakhand news

Roorkee: दुकान पर सामान खरीदने के दौरान दो पक्षों में मारपीट, तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस और पीएसी तैनात

Thu, 31 Aug 2023 12:35 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 31 Aug 2023 12:35 PM IST
सार

एक दुकान से इब्राहिमपुर और टकाभरी गांव के अलग-अलग बिरादरी के लोग समानकी खरीदारी कर रहे थे। बताया जा रहा है कि एक पक्ष के लोग नशे की हालत में थे। जिन्होंने दूसरे गांव के लोगों से आद्रता कर दी। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट हो गई।

विज्ञापन
Fighting between two parties while buying goods at the shop police and PAC deployed Roorkee Uttarakhand news
सीसीटीवी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कलियर थाना क्षेत्र के एक गांव में दुकान पर समाज की खरीदारी को लेकर दो पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि जमकर मारपीट हो गई। बताया जा रहा है कि एक पक्ष ने दो से तीन दुकानों में भी तोड़फोड़ कर दी। जिसे लेकर तनाव की स्थिति बनी हुई है। मौके पर पुलिस और पीएसी तैनात की गई है।
विज्ञापन


कलियर थाना क्षेत्र के गांव हद्दीपुर गांव में बुधवार की देर शाम एक दुकान से इब्राहिमपुर और टकाभरी गांव के अलग-अलग बिरादरी के लोग समान की खरीदारी कर रहे थे। बताया जा रहा है कि एक पक्ष के लोग नशे की हालत में थे। जिन्होंने दूसरे गांव के लोगों से अद्रता कर दी। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट हो गई।
विज्ञापन


तनाव की स्थिति बनी हुई
एक पक्ष ने दो से तीन दुकानों में तोड़फोड़ भी कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे दौरान मामला शांत कर दिया था। लेकिन इसी बात को लेकर गुरुवार की सुबह दोनों पक्षों के लोग फिर से आमने-सामने आ गए और तनाव की स्थिति बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें....Uttarakhand: विस सत्र में आ सकता है आंदोलनकारियों के क्षैतिज आरक्षण का बिल, कैबिनेट में मुहर लगने की संभावना

सूचना मिलते ही कलियर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। तनाव को देखते हुए मौके पर पीएसी को भी बुलाया गया है। मामले में अभी किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। कलियर एसओ जहांगीर अली ने बताया कि दोनों पक्षों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की जा रही है। अगर किसी ने माहौल खराब करने का प्रयास किया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed