{"_id":"606dfee78ebc3e8d3a3675be","slug":"fight-with-son-at-night-father-s-body-found-in-morning-city-news-drn3759110134","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून : रात में बेटे के साथ झगड़ा और मारपीट हुई, सुबह पिता का मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून : रात में बेटे के साथ झगड़ा और मारपीट हुई, सुबह पिता का मिला शव
Thu, 08 Apr 2021 01:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 01:25 PM IST
सार
अशोक और उनका बेटा मुकुल शराब पीने के आदी थे।
विज्ञापन
एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
वसंत विहार थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रात में व्यक्ति का अपने बेटे के साथ झगड़ा और मारपीट हुई थी। मृतक की आंख के नीचे चोट का निशान भी बताया जा रहा है। हालांकि, मौत की वजह पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल सकेगी।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे व्यक्ति की मौत की सूचना मिली थी। मृतक की पहचान अशोक यादव पुत्र रामनिवास यादव निवासी वसंत विहार एन्क्लेव के रूप में हुई है। पूछताछ करने पर परिजनों ने बताया कि अशोक का बेटे मुकुल से रात में झगड़ा हुआ था। दोनों शराब पीते थे। पुलिस के अनुसार मंगलवार रात में भी शराब के कारण ही झगड़ा और फिर मारपीट हुई।
विज्ञापन
इसके बाद जैसे-तैसे परिजनों ने झगड़ा शांत कराया तो सभी सोने के लिए चले गए। लेकिन, सुबह उठकर देखा तो अशोक यादव की मृत्यु हो चुकी थी। वसंत विहार पुलिस के अनुसार मृत्यु का समय सूचना मिलने से करीब दो से ढाई घंटे पहले का बताया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह पता चल पाएगी। अशोक यादव यहां अपने परिवार के साथ रहते थे। उनके साथ में उनके पिता भी रहते हैं।
विज्ञापन
अक्सर होती थी मारपीट
अशोक यादव ऑटो रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करते थे। पुलिस के अनुसार परिजनों ने बताया कि अशोक और उनका बेटा मुकुल शराब पीने के आदी थे। इस कारण उन दोनों में अक्सर मारपीट होती रहती थी। उनके परिवार में दो बेटे और एक बेटी है। उनके साथ ही अशोक के बुजुर्ग पिता भी रहते हैं।