फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fight over fake wedding organizers are being accused of making fun of the customs Dehradun Uttarakhand

फर्जी शादी पर संग्राम: दूल्हा न दुल्हन सिर्फ बराती मौज करेंगे...राजधानी दून में रीति रिवाजों का बना ऐसा मजाक

Fri, 05 Sep 2025 01:31 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 05 Sep 2025 01:31 PM IST
सार

कल छह सितंबर को होने वाली एक फर्जी शादी का निमंत्रण पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस निमंत्रण को अंग्रेजी में बिल्कुल शादी के निमंत्रण की तरह लिखा गया है।शीर्षक भी लिखा है कि सबसे मजेदार नकली शादी। निमंत्रण भी कुछ ऐसे कि स्वागत है आपका सबसे पागलपंती वाली शादी में।

विज्ञापन
Fight over fake wedding organizers are being accused of making fun of the customs Dehradun Uttarakhand
शादी(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दूल्हा है न दूल्हन सिर्फ बाराती मौज करेंगे। सांस्कृतिक परिधानों में पार्टी होगी और जाम छलकेंगे। ऐसी ही एक फर्जी शादी का आयोजन देहरादून का एक व्यापारिक प्रतिष्ठान करा रहा है। इसे लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब संग्राम छिड़ा है।

विज्ञापन


कई संगठन के लोगों ने इसे भारतीय रीति रिवाजों का मजाक बताते हुए बंद कराने की मांग की है। लोगों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस भी चौकन्ना हो गई। ऐसे में पुलिस ने आयोजकों को हिदायत भी दे दी कि अगर कुछ भी भावनाओं को आहत करने वाला हुआ तो कार्रवाई तय है।

विज्ञापन

बसे मजेदार नकली शादी का निमंत्रण...
एक व्यापारिक प्रतिष्ठान की ओर से छह सितंबर को आयोजित होने वाली फर्जी शादी का एक निमंत्रण पत्र वायरल हो रहा है। इस निमंत्रण को अंग्रेजी में बिल्कुल शादी के निमंत्रण की तरह लिखा गया है। ये एक पार्टी का सशुक्ल निमंत्रण है जिसे एक नकली शादी की शक्ल दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


शीर्षक भी लिखा है कि सबसे मजेदार नकली शादी। निमंत्रण भी कुछ ऐसे कि स्वागत है आपका सबसे पागलपंती वाली शादी में। यहां दूल्हा होगा न दुल्हन केवल बराती शो चुराने आएंगे। इसे लेकर हिंदूवादी संगठन के लोगों में आक्रोश है।

आयोजकों को चेतावनी दी गई
प्रांत मिलन प्रमुख बजरंग दल विकास वर्मा ने कहा कि यह देवभूमि है। यहां के मंदिरों में लोग दूर-दूर से शादियां करने आते हैं। ऐसे में इस तरह के आयोजन देवभूमि की छवि को धूमिल करने वाले हैं। हिंदू रीति रिवाज का मजाक उड़ाने वाले हैं। वर्मा ने बताया कि इस मामले में आयोजकों को चेतावनी दी गई है। हिंदू रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा ने कहा कि यदि आयोजन करने वाले नहीं मानते तो उनके खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। शादियां भारतीय परंपरा में एक संस्कार होते हैं उनका इस तरह से मजाक बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

युवक-युवतियों के लिए ड्रेस कोड

इस फर्जी शादी के लिए बकायदा युवक और युवतियों के लिए अलग ड्रेस कोड रखा गया है। युवकों को कुर्ता पहनकर आना है जबकि युवतियां भारतीय पोशाक में आएंगी और मेहंदी भी लगी होनी चाहिए। बता दें कि इस तरह की पार्टियां बड़े शहरों में होती हैं। इनमें गोवा, गुरुग्राम और दिल्ली मुंबई जैसे शहर शामिल हैं। इनका धीरे-धीरे ट्रेंड देहरादून तक भी पहुंच गया है।

ये भी पढ़ें...Uttarkashi: हर्षिल में तेलगाड के मुहाने पर टूटा पहाड़, झील बनने का खतरा बना, अलर्ट के बीच फिर दहशत का माहौल

पुलिस ने इस आयोजन की पूरी डिटेल मंगवाई है। आयोजकों को चेतावनी दी गई कि इस तरह के आयोजन से यदि भारतीय परंपराओं और धार्मिक भावनाओं को आहत पहुंची तो निश्चित रूप से इसमें कार्रवाई की जाएगी और आयोजन नहीं होने दिया जाएगा। -अजय सिंह, एसएसपी देहरादून

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed