{"_id":"5a5a2b8c4f1c1bb13f8b4a14","slug":"fight-for-polythene","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलिथीन वापस नहीं की तो चल गई तलवारें, कई लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलिथीन वापस नहीं की तो चल गई तलवारें, कई लोग घायल
न्यूज / अमर उजाला, किच्छा
Updated Sat, 13 Jan 2018 09:24 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकान से खरीदी गई पॉलिथीन वापस नहीं करने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। झगड़ा बढ़ने पर दो पक्षों में तलवारें चल गईं।
विज्ञापन
खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
ग्राम छिनकी में नाजिम अहमद पुत्र तुफैल की किराने की दुकान है। शनिवार को दुकान पर साहिल नाम का लड़का पॉलिथीन लेने आया और उसने आधा किलो पॉलिथीन ली। लेकिन थोड़ी देर बाद वह पॉलिथीन वापस करने दुकान पर पहुंच गया।
विज्ञापन
दुकानदार ने पॉलिथीन का वजन कम होने की बात करके इसे लेने से इनकार कर दिया। आरोप है कि इससे नाराज होकर बच्चे की ओर से तौकीर अहमद, तसव्वर नवी और जरीना दुकान पर हथियारों से लैस होकर आ धमके।
विज्ञापन
इधर, दुकानदार की ओर से रफीक अहमद, मोहम्मद माजिद, सगीर अहमद भी एकत्र हो गए। दोनों पक्षों के बीच देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई और तलवारें चलने लगीं। इससे वहां अफरातफरी मच गई। दोनों पक्षों के बीच खूनी संघर्ष में तौकीर, तसव्वर, जरीना, रफीक, माजिद, सगीर, नाजिम घायल हो गए।
आसपास के लोगों ने घायलों को किच्छा सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं सौंपी गई है।