फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   fight for one rank one pension in uttarakhand.

उत्तराखंड: वन रैंक वन पेंशन के लिए आंदोलन शुरू

Mon, 15 Jun 2015 09:22 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 15 Jun 2015 09:22 AM IST
विज्ञापन
fight for one rank one pension in uttarakhand.

जंतर मंतर नई दिल्ली में वन रैंक वन पेंशन की मांग पर पूर्व सैनिकों की महासंग्राम रैली के बाद सोमवार से उत्तराखंड में पूर्वसैनिक संगठन आंदोलन पर उतरेंगे।

विज्ञापन


उत्तराखंड एक्ससर्विसेज लीग गांधी पार्क में जनसभा आयोजित कर संघर्ष शुरू करेगी। कुछ संगठन लीग के साथ नहीं चल 16 जून को जिला मुख्यालयों और राजधानी में प्रदर्शन करेंगे। उधर, कांग्रेस पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ ने भी आंदोलन चला रहे आल इंडिया एक्ससर्विसमेन मूवमेंट को समर्थन दिया है।
विज्ञापन


15 जून से देहरादून सहित देश भर के पचास शहरों में एक्ससर्विसेज लीग की राज्य इकाइयां वन रैंक वन पेंशन का आंदोलन शुरू कर देंगी। रविवार को दिल्ली में हुई महासंग्राम रैली में प्रदेश के पूर्वसैनिकों ने भी भाग लिया। लीग के अलावा कई अन्य पूर्व सैनिक संगठन भी आंदोलन में उतर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लीग को 32 पूवसैनिक और गैर पूर्वसैनिक और छात्र संगठनों का समर्थन मिला है। उत्तराखंड एक्ससर्विसमैन लीग के अध्यक्ष ब्रिगेडियर राजेंद्र सिंह रावत (रि) ने आंदोलन के समर्थन में प्रदेशी व्यापी संघर्ष की घोषणा की है। लीग के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल एचबीएस काला (रि) ने आंदोलन में सभी पूर्व सैनिकों के बढ़चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया है।

देहरादून लीग के उपाध्यक्ष लेफ्टिनेंट कर्नल बीएम थापा (रि) ने बताया कि दिल्ली में सफल रही महासंग्राम रैली के बाद निर्धारित कार्यक्रम के तहत 15 जून से देहरादून मेंआंदोलन शुरू हो जाएगा। गांधी पार्क में सुबह 11 बजे पूर्व सैनिक जुटेंगे और रैली निकालेंगे। उन्होंने बताया कि दिल्ली में क्रमिक अनशन के समर्थन में हमारा आंदोलन नियमित रूप से चलेगा।

16 से उतरेगी वेटरन लीग

पूर्व सैनिकों की आर्म्ड फोर्सेस वेटरन एसोसिएशन 16 जून से वन रैंक वन पेंशन के समर्थन में आंदोलन शुरू करेगी। एसोसिएशन के अध्यक्ष कैप्टन जीबी कार्की (रि) ने बताया कि उनका संगठन मंगलवार को सभी जिला मुख्यालयों पर एकत्रित होकर पीएम नरेंद्र मोदी के लिए डीएम को ज्ञापन सौंपेंगे।


एसोसिएशन ने कहा कि जब तक केंद्र सरकार अधिसूचना जारी नहीं करता संगठन अपने स्तर पर उसकी मांग उठाता रहेगा। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कैप्टन बलबीर सिंह रावत (रि) ने कहा कि वन रैंक वन पेंशन के लिए हमारा एक्ससर्विमेन मूवमेंट को समर्थन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed