फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   fight between two group for pakora

पढ़िए, कैसे एक पकौड़ी के पीछे खून के 'प्यासे' हुए दो समुदाय, निकाल लीं तलवार

Wed, 22 Mar 2017 12:31 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बाजपुर (ऊधमसिंह नगर)
ब्यूरो / अमर उजाला, बाजपुर (ऊधमसिंह नगर) Updated Wed, 22 Mar 2017 12:31 PM IST
विज्ञापन
fight between two group for pakora
fight - फोटो : amar ujala

उत्तराखंड के बाजपुर में पकौड़ी खाते समय दो पक्षों के बीच हुई मामूली कहासुनी ने बरहैनी में सामुदायिक संघर्ष का रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच जमकर पत्थर चले और फायरिंग भी की गई।

विज्ञापन


पुलिस ने सड़क पर लाठियों फटकार कर उपद्रवियों को खदेड़ने की कोशिश की तो दोनों पक्षों की तरफ से फिर से पथराव और फायरिंग शुरू कर दी गई। पत्थर लगने से एसएसआई कमलेश भट्ट समेत तीन पुलिस कर्मी और दोनों पक्षों के 12 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


इस बखेड़े से बरहैनी बाजार में अफरा तफरी मच गई। व्यापारी दुकानें बंद कर इधर-उधर भाग गए। पथराव में बरहैनी प्रधान के घर का दरवाजा, एटीएम बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। करीब सवा घंटे तक नैनीताल स्टेट हाइवे पर यातायात बाधित रहा। तनाव को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। देर रात दोनों पक्षों के 70 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लाठी-डंडे और तलवार ले एक-दूसरे पर टूट पड़े

fight between two group for pakora
fight

नैनीताल स्टेट हाइवे पर गांव बरहैनी स्थित साइकिल की दुकान पर मंगलवार को शाम कुछ युवक पकौड़ी खा रहे थे। इस दौरान किसी मामूली बात पर वे आपस में भिड़ गए।

खबर मिलते ही दोनों पक्षों के लोग हाथों में लाठी-डंडे, तलवार, तमंचे लेकर आ धमके। देखते ही देखते लाठी-डंडे और तलवार ले एक-दूसरे पर टूट पड़े। मामला बढ़ता गया और दोनों तरफ से जमकर पथराव और हवाई फायरिंग की गई। सूचना पाकर एसएसआई कमलेश भट्ट एक गाड़ी में पुलिस बल लेकर पहुंचे।

पुलिस ने सड़क पर लाठियां फटकार कर उपद्रवियों को एक बार तो खदेड़ ही दिया था लेकिन कुछ ही देर बाद दोनों पक्षों ने फिर से पथराव और फायरिंग शुरू कर दी। एसएसआई कमलेश भट्ट के घायल होते ही पुलिस फोर्स हरकत में आ गई। पुलिस बल ने लाठियां फटकार कर दोनों पक्षों को खदेड़ दिया और उनको अपने-अपने घरों में जाने की हिदायत दी।

सूचना पर एसडीएम पीएस राणा, एएसपी डा. जगदीश चंद, सीओ काशीपुर राजीव मोहन, प्रभारी कोतवाल लाखन सिंह, आईटीआई इंस्पेक्टर नरेश चौहान, बाजपुर इंस्पेक्टर बीडी उनियाल, सीओ हरीश मेहरा सहित आसपास के थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। एसएसआई सहित सात लोगों का इलाज सीएचसी बाजपुर में कराया गया। इधर सामाजिक कार्यकर्ता योगेश मुनगली ने अपनी जान जोखिम में डालकर जाम में फंसे यात्रियों को संर्पक मार्ग से निकाल कर गंतव्य तक पहुंचाने में मदद की।

घायलों के नाम...

fight between two group for pakora
fight

ये पुलिसकर्मी हुए घायल
1- एसएसआई कमलेश भट्ट,
2- एएसआई गोविंद विष्ट
3- महेंद्र विष्ट

दोनों पक्षों के घायल
1- प्रधानपति बलविंदर सिंह
2-मानकोबाई
3-मिंदोबाई
4-वचनोबाई
5-मंजीत कौर (विक्लांग)
6-गुरविंदर सिंह
7- लखविंदर कौर
8-नजाकत
9-शानू,
10-शब्बीर
11-बैजाद
12-शमशाद

घटनाक्रम
1- 4.45 बजे दो पक्षों में विवाद हुआ
2- 5.00 बजे पथराव और फायरिंग
3- 5.10 बजे बरहैनी पुलिस चौकी से सिपाही पहुंचे
4- 5.20 एसएसआई कमलेश भट्ट पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे
5- 6.25 एसडीएम पीएस राणा, तहसीलदार केके पाल सिंह
6- 7.05 बजे कोतवाल बीडी उनियाल
7- 7.15 बजे एएसपी डा. जगदीश चंद्र
8- 7.21 बजे फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची
9- 7.35 बजे एएसपी देंवेद्र पिंचा पहुंचे और मामला शांत कराया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed