फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fight between tourists and guides during rafting Rishikesh Uttarakhand news in hindi

Rishikesh: राफ्टिंग के दौरान पर्यटकों और गाइड के बीच मारपीट, गो प्रो कैमरा बना विवाद का कारण, वीडियो वायरल

Sun, 21 May 2023 11:24 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश।
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश। Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 21 May 2023 11:24 AM IST
सार

राफ्टिंग के दौरान पर्यटकों और गाइड के बीच हुई मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है, लेकिन पर्यटन विभाग के अधिकारी इससे अंजान बने हुए हैं। बताया जा रहा है कि गाइडों और पर्यटकों के बीच विवाद का असली कारण गो प्रो कैमरा है।

विज्ञापन
Fight between tourists and guides during rafting Rishikesh Uttarakhand news in hindi
राफ्टिंग के दौरान पर्यटक और गाइडों के बीच मारपीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राफ्टिंग के दौरान पर्यटकों और गाइडों के बीच मारपीट की घटनाएं आए दिन सामने आ रही हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर पर्यटकों और राफ्टिंग गाइड के बीच मारपीट का एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो ब्रह्मपुरी का बताया जा रहा है। वीडियो में राफ्टिंग गाइड और पर्यटक एक दूसरे पर पैडल से वार करते दिखाई दे रहे हैं। जिसके बाद राफ्ट में सवार एक पर्यटक अपनी जान बचाने के लिए गंगा में कूद जाता है।

विज्ञापन

 

इस दौरान दूसरा गाइड उस पर्यटक को अपनी राफ्ट में बैठाकर उसकी जान बचाता है। राफ्टिंग के दौरान पर्यटकों और गाइड के बीच हुई मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है, लेकिन पर्यटन विभाग के अधिकारी इससे अंजान बने हुए हैं। अधिकारियों का कहना है कि ऐसे किसी मामले की शिकायत उनके पास आई ही नहीं है।

विज्ञापन

 

दरअसल देश में ऋषिकेश राफ्टिंग के लिए प्रसिद्ध है। यहां दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत देश के विभिन्न हिस्सों से पर्यटक पहुंचते हैं। ये पर्यटक यहां मरीन ड्राइव, शिवपुरी, ब्रह्मपुरी और क्लब हाउस से राफ्टिंग करते हैं। इसके लिए ऑनलाइन के साथ ही ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा उपलब्ध है। राफ्ट संचालक पर्यटकों को अपने वाहनों से राफ्टिंग प्वाइंट तक पहुंचाते हैं। मार्च से लेकर जून तक राफ्टिंग के लिए आने वाले पर्यटकों की संख्या में भारी इजाफा हो जाता है। इसके चलते आए दिन पर्यटकों और गाइडों के बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गो प्रो कैमरा बनता है विवाद का कारण

बताया जा रहा है कि गाइडों और पर्यटकों के बीच विवाद का असली कारण गो प्रो कैमरा है। दरअसल इस कैमरे के जरिये राफ्टिंग के दौरान गंगा की लहरों और उसके रोमांच को शूट किया जा सकता है। गाइड पर्यटकों से इस कैमरे से वीडियो शूट करने की एवज में मनमाने पैसे वसूलते हैं, लेकिन पर्यटन विभाग ने राफ्टिंग के दौरान इस कैमरे के संचालन पर रोक लगा दी है। हालांकि राफ्टिंग गाइड इसके बावजूद पर्यटकों को गो-प्रो कैमरा से वीडियो बनाने के लिए सौदा करते हैं। बताया जा रहा है कि जो पर्यटक शूट करने से इनकार कर देता है गाइड उनके साथ दुर्व्यवहार करना शुरू कर देते हैं और कई बार बात मारपीट तक पहुंच जाती है।


ये भी पढ़ें...Kedarnath Heli Service: हेली टिकटों की बुकिंग के लिए अब 23 मई को खुलेगा पोर्टल, 27 तक की बुकिंग हुई फुल

पर्यटक और गाइडों के बीच राफ्टिंग के दौरान हुई मारपीट के घटना की शिकायत नहीं मिली है। यदि शिकायत मिलती है तो उस गाइड और राफ्ट संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -खुशाल सिंह नेगी, साहसिक खेल पर्यटन अधिकारी टिहरी

 

पर्यटक और गाइडों के साथ मारपीट की घटना यदि हो रही है तो पर्यटन विभाग को इस ओर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। -दिनेश भट्ट, अध्यक्ष गंगा रीवर राफ्टिंग रोटेशन समिति।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed