कुत्तों और बंदरों में डेढ़ घंटे तक चली खूनी जंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर बाजार में कुत्तों ने मंगलवार सुबह जब बंदरिया के बच्चे को काटकर जख्मी कर दिया तो बंदरों की जमात को नागवार गुजरा।
पता चलते ही आनन-फानन में 100 से अधिक बंदर पहुंच गए। दूसरी तरफ वहीं पर करीब 60 कुत्ते भी एकजुट हो गए।
बस क्या था फिर दोनों पक्षों के बीच करीब डेढ़ घंटे तक लड़ाई हुई, जिसमें बंदरिया समेत कई कुत्ते भी जख्मी हो गए। इस घटना गुस्साए बंदरों ने दिन भर इधर-उधर उत्पात मचाया। पूरे बाजार में हड़कंप मचा रहा।
जंग के चलते नहीं खुली दुकानें
मंगलवार की सुबह मैन बाजार में पुरानी सब्जी मंडी के निकट दर्जनों कुत्तों और बंदरों के बीच युद्ध छिड़ गया। दोनों और से एक दूसरे पर हावी होने की होड़ चलती रही। कभी कुत्तों ने बंदरों को दौड़ाया तो कभी बंदरों ने कुत्तों को।
सुबह दुकान खोलने आए दुकानदारों में यह लड़ाई देख दुकान खोलने की हिम्मत नहीं रही। बताया जाता है कि दोनों पक्षों के बीच जमकर युद्ध चलता रहा।
हालांकि बंदरों की संख्या बल अधिक होने तथा चतुर होने के चलते उन्होंने कुत्तों को जमकर छकाया। बंदरिया ने किसी तरह से कुत्तों की चंगुल से अपने बच्चे को छुड़ा लिया। फिर क्या था। बंदरों ने भी कुत्तों को काटना शुरू कर दिया।
बंदरिया को भेजा गया अस्पताल
बच्चे को बचाने के प्रयास में बंदरिया की मां भी खासी घायल हो गई। इसके बाद लोगों ने बमुश्किल से कुत्तों को भगाया और वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी।
बहुत सारे लोग इस लड़ाई को देखते रहे। बताया जाता है कि दुकानदारों ने समय से पहले ही दुकान बंद कर दी।
देर शाम मौके पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों ने एक दुकान की शटर पर बैठी बंदरिया और उसके बच्चे को निकाल कर पशु अस्पताल भेजा दिया।