फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   fight among many people for taking picture

किशोरी की फोटो खींचने को लेकर दो पक्षों में बवाल, पुलिस ने भांजी लाठियां

Tue, 30 May 2017 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 30 May 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
fight among many people for taking picture
Demo Pic - फोटो : demo

कारगी ग्रांट में रविवार रात किशोरी की फोटो खींचने और छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में टकराव हो गया, जिसमें कई लोग जख्मी हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकार भीड़ को तितर-बितर किया।

विज्ञापन


पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से बलवे की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए करीब 50 लोगों को मुचलकों में पाबंद करने का दावा किया है।  
विज्ञापन


पटेलनगर थाना क्षेत्र के कारगी ग्रांट में रविवार शाम  एक नाबालिग की फोटो खींचने को लेकर एक समुदाय के दो पक्षों में मारपीट हो गई। बात इतनी बढ़ी कि रात में दोनों पक्षों के कई सौ लोग लाठी-डंडे लेकर आमने सामने आ गए। मारपीट के साथ उनमें लाठी-डंडे चल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच सूचना पाकर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर रितेश शाह को उपद्रवी भीड़ को तितर-बितर करने को लाठी फटकारनी पड़ी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के करीब छह लोगों को हिरासत में लिया गया।

एसपी सिटी प्रदीप राय और एएसपी लोेकेश्वर सिंह ने कई थानों की पुलिस को साथ लेकर स्थिति का जायजा लिया। इंस्पेक्टर रितेश शाह ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से गाली-गलौज, मारपीट और बलवे की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।


मुकदमों में पांच-पांच आरोपी बनाया गया है। नाबालिग के फोटो खींचने और छेड़छाड़ के आरोप में तीसरा मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके अलावा दोनों पक्षों के करीब 50 लोगों को मुचलकों में पाबंद करने की कार्रवाई की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed