फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fifty villages closed due to collapse of Samalta motorway

Dehradun News: समाल्टा मोटर मार्ग के धंसने से पचास गांवों का आवागमन बंद

Fri, 28 Jul 2023 12:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jul 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Fifty villages closed due to collapse of Samalta motorway
समाल्टा मोटर मार्ग पर पाटन के पास हो रहे भूमि के धंसाव के कारण सड़क का एक हिस्सा धंस गया। जिससे क्षेत्र के पचास गांवों की आवाजाही बंद हो गई। उधर सड़क के धंसने से किनारे पर स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय और राजकीय इंटर काॅलेज के भवनों के गिरने का खतरा भी बढ़ गया है। क्षेत्र में अफरा-तफरी का वातावरण बना हुआ है। ऊर्जा निगम ने भू-धंसाव के क्षेत्र से अपने ट्रांसफार्मर व विद्युत पोल हटाने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन




अमलावा नदी में चल रहे तेज बहाव के पानी से हो रहे भू-कटाव के चलते साहिया पाटन क्षेत्र से होकर गुजरने वाले साहिया-समाल्टा मोटर मार्ग का एक हिस्सा धंस गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मार्ग पर फिलहाल आवाजाही को बंद कर दिया गया है। मोटर मार्ग से क्षेत्र के पचास गांवों के वाहनों की आवाजाही होती है। इसके अलावा सड़क के ठीक किनारे पर स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय व जौनसार बावर जनजातीय राजकीय इंटर काॅलेज के भवन भी भू-धंसाव के कारण खतरे की जद में आ गए हैं। लगभग 200 मीटर सड़क के हिस्से में आई दरारों के कारण सड़क के किसी भी समय पूर्ण रूप से धंस जाने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन


उधर खतरे को भांपकर ऊर्जा निगम ने भू-धंसाव की जद में आए एक ट्रांसफार्मर व कई विद्युत पोल को हटाकर दूसरे स्थान पर शिफ्ट कर दिया है। तहसील प्रशासन, लोक निर्माण विभाग व ऊर्जा निगम के अधिकारियों के अलावा पुलिस चौकी प्रभारी नीरज कठैत, राजकीय इंटर काॅलेज के पीटीए अध्यक्ष अनिल तोमर, पूर्व प्रधान मोहन लाल शर्मा, अर्जुन सिंह राठौर, महेंद्र सिंह, मातबर सिंह, बारु निराला, पाना लाल आदि लोग भी मौके पर मौजूद रहकर स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन







बस्ती में रहने वाले ग्रामीण भयभीत



जिस क्षेत्र में अमलावा नदी भू कटाव कर रही है उसमें चालीस से अधिक परिवारों की बस्ती भी मौजूद है। लगातार हो रहे भू कटाव और भू-धंसाव की स्थिति में बस्ती के निवासी भयभीत हैं। उन्हें किसी भी समय अपने घरों को खाली करने का डर सता रहा है।




भू-धंसाव से विद्युत उपकरणों के नुकसान और आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए ट्रांसफार्मर व खतरे की जद में आए विद्युत पोल को सुरक्षित स्थानों पर लगाया गया है, जिससे आपूर्ति सुचारू रहे। - अशोक कुमार, सहायक अभियंता, ऊर्जा निगम






मार्ग पर कई जगह भू-धंसाव की स्थिति है, इसलिए सड़क को ठीक करने का काम शुरू नहीं किया जा रहा है। स्थिति पर नजर रखी जा रही है। मार्ग पर आवागमन की वैकल्पिक व्यवस्था का शीघ्र प्रयास शुरू किया जाएगा। - प्रत्यूष कुमार, अधिशासी अभियंता, लोनिवि






तहसील प्रशासन भू-धंसाव और इससे होने वाले नुकसान पर नजर बनाए हुए है। अभी स्थिति गंभीर बनी हुई है। उच्च अधिकारियों को मौजूदा स्थिति से अवगत कराया जा रहा है। हर जरूरी कदम उठाया जा रहा है। - सुखदेव जिनाटा, राजस्व उप निरीक्षक







खतरे में आया मकान



चकराता। ग्राम पंचायत बुरास्वा के निवासी शूरवीर सिंह रावत के मकान की सुरक्षा दीवार ढह जाने से मकान खतरे की जद में आ गया है। ग्रामीणों ने मकान के नीचे बनी सुरक्षा दीवार के गिरने और इससे होने वाले नुकसान के संबंध में राजस्व प्रशासन को सूचना दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed