फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   fifteen family migrate lake of water in dehradun

पानी न मिलने से राजधानी के 15 परिवार ने किया पलायन

Sun, 14 May 2017 10:54 AM IST
नलिनी गुसाईं/ अमर उजाला, देहरादून
नलिनी गुसाईं/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 14 May 2017 10:54 AM IST
विज्ञापन
fifteen family migrate lake of water in dehradun
- फोटो : amarujala

देहरादून जनपद के रानीपोखरी ब्लॉक के दुर्गम गांव खलदार में पेयजल निगम की सौर ऊर्जा पंपिंग योजना के जरिये पानी पहुंचा दिया गया है। पानी की व्यवस्था होने के बाद करीब 15 परिवारों के अब गांव लौटने की उम्मीद जगी है, जो पलायन कर चुके हैं।

विज्ञापन


निगम अफसरों के अनुसार, पलायन करने वाले परिवार उनके संपर्क में हैं और पानी का कनेक्शन लेकर गांव में ही रहना चाहते हैं। इन परिवारों के लौटने से खलदार गांव की वीरानी दूर हो जाएगी।
विज्ञापन


खलदार गांव के निवासियों को 300 मीटर नीचे स्थित स्त्रोत से पानी की व्यवस्था करनी पड़ती थी। गांव की महिलाओं का अधिकांश समय पानी ढोने में बर्बाद हो जाता था। पानी की व्यवस्था न होने से गांव के 30 में से 15 परिवार कुछ दिन पूर्व पलायन कर गए। ग्रामीणों ने कई बार पानी की व्यवस्था कराने की मांग पेयजल निगम स्तर से शासन स्तर तक उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन बिजली की लाइन डालने को वन विभाग की अनुमति व अधिक बजट आड़े आता रहा। पिछले दिनों पेयजल निगम के अफसरों ने इसका तोड़ निकाल लिया। 20 लाख की लागत से लगने वाले बिजली संचालित पंप की जगह सौर ऊर्जा पंपिंग योजना स्थापित कराई। यह योजना केवल दस लाख रुपये में तैयार हो गई और हर साल करीब बीस हजार के बिजली के बिल से भी निगम को छुटकारा मिल गया।

दो दिन पूर्व जब विधिवत रूप से इस योजना की शुरुआत की गई तो ग्रामीणों की खुशी का ठिकाना न रहा। पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता जितेंद्र देव का कहना है कि ग्रामीणों ने पानी न होने की वजह से पलायन किया था। अन्य लोग भी पलायन की तैयारी में थे।


सौर ऊर्जा पंपिंग योजना शुरू होने से अब गांव के लोग अपने गांव में ही रहना चाहते हैं। अन्य लोगों ने भी हमसे बात कर पानी का कनेक्शन मांग कहा है कि वह भी अपने घर लौटना चाहते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed