फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fierce uproar in protest against the sabotage at the shrine

जीएमएस रोड स्थित शनि मंदिर में प्रतिमा खंडित, राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी से जुड़ी महिलाओ ने किया हंगामा

Sat, 05 Nov 2022 01:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Fierce uproar in protest against the sabotage at the shrine
जीएमएस रोड सेवला स्थित एक धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ के विरोध में राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी से जुड़ी महिलाओं ने हंगामा किया। महिलाओं ने पुलिस को तहरीर देकर जांच की मांग की। उधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने मंदिर परिसर व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में जांच की जांच की।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि मानसिक विक्षिप्त युवक ने प्रतिमा निकालकर दूसरी जगह रख दिया। उधर, राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी के पदाधिकारियों ने पुलिस को तहरीर देकर घटना की जांच कराने की मांग की गई है। शुक्रवार सुबह कुछ लोग धर्मस्थल में पूजा अर्चना करने गए तो देखा कि एक प्रतिमा को उसके स्थान से निकाल कर दूसरी जगह पर रख दिया गया है। घटना की जानकारी पाकर राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी से जुड़ी महिलाएं पहुंची हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और सीसीटीवी कैमरों की जांच की। कैमरों की जांच में पता चला कि मानसिक विक्षिप्त युवक प्रतिमा को निकाल कर दूसरे स्थान पर रख दिया। उधर, राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी की जिला सचिव नीलम शर्मा, अंजू सैनी, पूजा सिंह, अनीता घिल्डियाल ने पुलिस को तहरीर देकर जांच की मांग की है। संगठन से जुड़े महिलाओं का कहना है कि यह अराजक तत्वों की सोची समझी साजिश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed