फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Field staff have no holiday till September 15 for disaster management

मानसून सत्र में आपदा प्रबंधन के लिए 15 सितंबर तक फील्ड कर्मचारियों की छुट्टी नहीं

Tue, 03 Jul 2018 09:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 03 Jul 2018 09:50 PM IST
विज्ञापन
Field staff have no holiday till September 15 for disaster management
flood

मानसून सत्र में आपदा प्रबंधन के लिए सभी फील्ड कर्मचारियों को 15 सितंबर तक छुट्टी न देने का निर्णय लिया गया है। शासन ने मंगलवार को दावा किया कि कैलाश मानसरोवर के सभी यात्री सुरक्षित हैं। चार धाम यात्रा को निर्बाध ढंग से संचालित करने के लिए पूरे इंतजाम किए गए हैं। प्रदेश में भूस्खलन की दृष्टि से अति संवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित करते हुए सभी आवश्यक तैयारियां की गई हैं। 

विज्ञापन


सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में मंगलवार को प्रेस कान्फ्रेंस में आपदा प्रबंधन सचिव अमित नेगी ने कहा कि शासन-प्रशासन भारी बारिश की आशंका को देखते हुए पूरी तरह अलर्ट है। अति संवेदनशील क्षेत्रों में आवश्यक जेसीबी, पोकलैंड मशीनें संबंधित कार्मिकों के साथ तैनात की गई हैं। जेई, एई और इन जेसीबी मशीनों के ड्राइवरों के मोबाइल नंबर जिला आपदा प्रबंधन केंद्रों और संबंधित तहसीलों में उपलब्ध हैं। राजमार्गों पर जहां क्रानिक लैंडस्लाइड जोन चिन्हित किए गए हैं, वहीं वैकल्पिक ट्रैक रूट भी बनाए गए हैं। दोनों तरफ  वाहनों की व्यवस्था करते हुए ट्रांसशिपमेंट की भी तैयारी है। चार धाम यात्रा मार्ग पर शेल्टर प्वाइंट चिन्हित हैं, जहां आवश्यक होने पर यात्रियों को सुरक्षित रोका जा सकेगा। तहसील स्तर तक आपदा राहत हेतु आवश्यक उपकरण उपलब्ध हैं। 
विज्ञापन


नेगी ने बताया कि उत्तराखंड पहला ऐसा राज्य है, जहां सबसे ज्यादा 74 सेटेलाइट फोन आपदा प्रबंधन के लिए उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि दो हेलीकाप्टर की व्यवस्था की जा रही है। इनमें से एक हेलीकाप्टर गढ़वाल और दूसरा कुमाऊं मंडल के लिए होगा। कुमाऊं मंडल के हेलीकाप्टर को एक महीने के लिए पिथौरागढ़ में रखा जाएगा। सभी दूरस्थ क्षेत्रों में तीन माह के लिए आवश्यक राशन और अन्य सामग्री का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। प्रेस कान्फ्रेंस में सचिव सूचना डॉ.पंकज पांडेय और अपर सचिव आपदा प्रबंधन सविन बंसल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अर्द्घसैनिक बलों के साथ आज होगी बैठक
 सीमा सड़क संगठन समेत अन्य अर्द्घसैनिक बलों के अफसरों के साथ शासन स्तर पर बुधवार को बैठक प्रस्तावित की गई है। सचिव आपदा प्रबंधन अमित नेगी ने बताया कि आपदा तैयारी के क्रम में यह बैठक की जा रही है। मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे। आपदा की स्थिति में बेहतर तालमेल बनाने के लिहाज से यह बैठक रखी गई है।


7500 पुलिसकर्मियों को आपदा की ट्रेनिंग
अभी तक 7500 पुलिसकर्मियों को आपदा प्रबंधन के लिहाज से ट्रेनिंग दी गई है। यह जानकारी एसडीआरएफ के डीजी संजय गुंज्याल ने प्रेस कान्फ्रेंस में दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 31 स्थानों पर एसडीआरएफ को तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि डॉग स्क्वायड को भी मजबूत बनाया जा रहा है। दो डॉग पिछले दिनों खरीदे गए थे। अब चार और डॉग खरीदने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed