फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   FICCI to provide a permanent platform to entrepreneurs' products

उद्यमियों के उत्पादों को स्थायी मंच देगा फिक्की

Fri, 08 Oct 2021 01:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
FICCI to provide a permanent platform to entrepreneurs' products
वार्षिक फ्लो बाजार के बारे में प्रेस क्लब में पत्रकारो को जानकारी देतीं फिक्की महिला विंग की पद?
फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) की महिला विंग, फिक्की फ्लो के उत्तराखंड चैप्टर की ओर से लाइफस्टाइल और फैशन प्रदर्शनी सह व्यापार मेले का नौ अक्तूबर को आयोजन किया जाएगा। इसमें पूरे उत्तर भारत के उद्यमी अपने कलेक्शन का प्रदर्शन करेंगे। फेडरेशन का कहना है कि इस प्रदर्शन के जरिए उद्यमियों के उत्पादों को प्रदर्शित करने के लिए एक स्थायी मंच प्रदान करना है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकारवार्ता में फेडरेशन की अध्यक्ष कोमल बत्रा ने बताया कि कोरोना महामारी के बाद अब हम फ्लो बाजार के 5वें संस्करण की मेजबानी करने के लिए उत्साहित हैं। इस शॉपिंग शो में पूरे उत्तर भारत के उद्यमी अपने कलेक्शन का प्रदर्शन करेंगे। इसमें हथकरघा, गहने, परिधान, गृह सज्जा, शादी की पोशाक, उपहार, स्वास्थ्य संबंधी उत्पाद, सहायक उपकरण, डिजिटल सुरक्षा आदि शामिल होंगे। आयोजन राजपुर स्थि होटल मधुबन में सुबह 10 से रात 9 बजे तक आयोजित किया जाएगा। फ्लो बाजार में आने वालों के लिए मुफ्त बुनियादी स्वास्थ्य जांच, हर दो घंटे में लकी-ड्रा, बच्चों के लिए अभिनव और पर्यावरण के अनुकूल गतिविधि ‘ट्रैश टू ट्रेजर’, स्टोरीबुक डोनेशन ड्राइव, लाइव संगीत, और बहुत कुछ होगा। फ़िक्की फ्लो की सचिव तृप्ति बहल ने बताया कि इस दौरान 36 से अधिक कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed