फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   festival holiday.

छुट्टियों के खुमार पर लटकी महंगाई की तलवार

Wed, 01 Oct 2014 12:45 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 01 Oct 2014 12:45 PM IST
विज्ञापन
festival holiday.

अक्तूबर का महीना छुट्टी का महीना साबित होने वाला है। गांधी जयंती, दशहरा, बकरीद, दिवाली की खास-खास छुट्टियां छोड़ भी दें तो देहरादून के 22 संस्थानों में हजारों कर्मचारियों को 5 डे वीक ऑफ का भी फायदा होगा।

विज्ञापन


तकरीबन 15 दिन की इन छुट्टियों में परिवार के साथ घूमने-फिरने की प्लानिंग लोग कर चुके हैं। टूर पैकेज ले लिए गए हैं। लेकिन इन सारी प्लानिंग के बीच उनकी चिंता त्योहार पर महंगाई से निपटने पर भी लगी है।
विज्ञापन


तनख्वाह के अलावा करना होगा इंतजाम

एक निजी कंपनी में एकाउंटेंट सुमन सिंह नेगी बताते हैं कि छुट्टियों केमद्देनजर और बच्चों की फरमाइश की वजह से वह उन्हें दिल्ली घुमाने ले जाएंगे। टूर सप्ताह भर का है, लेकिन जाहिर है कि खर्च ज्यादा होने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुमन ने एक बैंक से 5000 रुपए का फेस्टिव लोन भी लिया है। सुमन के मुताबिक इफरात में छुट्टियां कम मिलती हैं, इसीलिए कर्ज लेकर भी वह यह मौका नहीं छोड़ना नहीं चाहते।

त्योहार पर कैसे मैनेज होगा
गृहिणी रत्ना छुट्टी की स्थिति से तो खुश हैं और बाहर घूमने भी जा रही हैं, लेकिन उनकी दिक्कत यह कि महंगाई में त्योहार पर रसोई कैसे मैनेज होगी। उनका कहना है कि घुमाई-फिराई में खर्च अबकी बजट भी बिगाड़ सकती है।

बैंक बंद रहेंगे, नकदी बनेगी मुश्किल
त्योहार के वक्त बैंक की छुट्टियां मजा किरकिरा कर सकती हैं। बेहतर यही है कि पहले ही नगदी का इंतजाम कर लें। दरअसल 2 से 6 अक्तूबर तक छुट्टियों की वजह से बैंक बंद रहेंगे। 30 सितंबर को बैंक हालांकि खुले।


इसी तरह एक अक्तूबर को भी छमाही क्लोजिंग के बावजूद बैंक खुले रहेंगे। होटल, ट्रैवल व्यवसायी खुश हैं। ट्रैवल व्यवसायियों के लिए पैकेज खासे बुक हुए हैं, जबकि होटल वालों की आक्यूपेंसी 80 फीसदी से ज्यादा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed