{"_id":"e715f721455f96bd26bc389116b236d0","slug":"femina-miss-india-registration-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हो जाएं तैयार, मिस इंडिया बनने का आया मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हो जाएं तैयार, मिस इंडिया बनने का आया मौका
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 04 Feb 2016 09:32 AM IST
विज्ञापन
यदि आप फेमिना मिस इंडिया बनने की चाह रखती हैं तो यह मौका आने वाला है। इसके लिए पूरी तरह से तैयार हो जाइए।
विज्ञापन
इसके लिए दून में 6 फरवरी को ऑडिशन होने हैं। होटल सॉलिटेयर में यह ऑडीशन होंगे। इस ऑडीशन में भाग लेने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी किया जा सकता है।
पहले आवेदन न कर पाने वाली मॉडल्स 6 फरवरी को ही सुबह दस बजे से होटल सॉलिटेयर में ही रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। एफबीबी फेमिना मिस इंडिया की इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए आयु 16 से 25 वर्ष तक होनी चाहिए।
इसके साथ ही हाईट 5 फीट 6 इंच होनी चाहिए। यहां से विजेता मॉडल्स दिल्ली जाएंगी। सिन्मिट कम्युनिकेशंस के निदेशक दिलीप सिंधि ने बताया कि मिस इंडिया के लिए आवेदन करने वाली युवतियों की सगाई भी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
बताया कि अधिक जानकारी के लिए उन्हें 9837391746 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। जबकि sinmitcommunications@gmail.com पर रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।
विज्ञापन