फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Female tourist resident of Delhi dies due to collision with roadways bus

Dehradun News: रोडवेज बस की टक्कर से दिल्ली निवासी महिला पर्यटक की मौत

Sat, 16 Dec 2023 11:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 16 Dec 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Female tourist resident of Delhi dies due to collision with roadways bus
परिवार के साथ मसूरी घूमने आई थी महिला
विज्ञापन

दिल्ली से मसूरी घूमने आई स्कूटी सवार पर्यटक महिला को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को उप जिला चिकित्सालय लंढौर पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बालकृष्ण शर्मा निवासी 5/6 ईस्ट दिल्ली कृष्णा नगर न्यू अपने परिवार के साथ मसूरी घूमने आए थे। बड़ा मोड़ के निकट एक होटल में ठहरे थे। शुक्रवार को किराए की दो स्कूटी ली। जिसमें एक स्कूटी पर बालकृष्ण अपनी पत्नी मीनू शर्मा (44) के साथ बैठे। दूसरी स्कूटी पर उनका बेटा दिपांशु शर्मा और बेटी गितिका शर्मा सवार थी। सभी लोग शनिवार को हैप्पी वैली बुद्धा टैंपल घूमने जा रहे थे।
विज्ञापन




बड़ा मोड़ के निकट रोडवेज बस की टक्कर से स्कूटी सवार मीनू शर्मा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मीनू को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मीनू को मृत घोषित कर दिया। एसएसआई गुमान सिंह नेगी ने बताया कि बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed