{"_id":"e9432bb74d785afc80829f68386b88de","slug":"female-lepard-trapped-in-a-cage","type":"story","status":"publish","title_hn":"एफआरआई में पिंजरे में फंसी मादा गुलदार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एफआरआई में पिंजरे में फंसी मादा गुलदार
अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 04 Nov 2013 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के देहरादून में एक मादा गुलदा पिंजरे में फंस गई। लंबे समय से वह एफआरआई में नजर आ रही थी। बाद वन महकमे की ओर से पिंजरा लगा दिया गया था। उसे वन कर्मियों ने राजाजी पार्क के कांसरो रेंज के जंगल में छोड़ दिया।
विज्ञापन
वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार एफआरआई वन (अनुसंधान संस्थान परिसर) के आवासीय परिसरों के समीप मादा गुलदार देखी जा रही थी। इसके कारण स्थानीय लोगों में भय व्याप्त था। इसको लेकर कई पिंजरे लगाए गए थे। रविवार को सुबह छह बजे बंगला नंबर नौ के पास पिंजरे में फंस गया। राउंड के दौरान ने इसे देखा।
विज्ञापन
इसके बाद उनकी ओर से सूचना एफआरआई के रजिस्ट्रार को दी। रजिस्ट्रार ने वन अधिकारियों को सूचित किया, जिसके बाद मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची। जहां से उसे राजाजी पार्क ले जाकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
शव जला दिया
देहरादून। धौलास के समीप एक गांव में आदमखोर बाघ को वन विभाग के शिकारियों ने शनिवार की रात को मार दिया था। उस गुलदार के शव को रविवार सुबह झाझरा रेंज कार्यालय परिसर में पंचनामा करने के बाद जला दिया गया। प्रभागीय वन अधिकारी सुशांत पटनायक ने बताया कि इसको लेकर सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई थी।