चुनाव से पहले महिला प्रत्याशी का सुहाग उजड़ा
पंचायत चुनाव के अंतिम चरण के मतदान से पहले टिहरी के झड़ियाड़ा से क्षेत्र पंचायत प्रत्याशी शकुंतला देवी के पति की मौत हो गई।
सोमवार देर रात लगभग ढाई बजे शकुंतला देवी अपने पति और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ चुनाव प्रचार कर यूटीलिटी से लौट रही थीं।
तभी जामनीखाल कांडी चामी मोटर मार्ग पर यूटीलिटी खाई में गिर गई। दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हुई है। जबकि दो लोग घायल हुए हैं।
हादसे में तीन की मौत, दो लोग घायल
मंगलवार को पंचायत चुनाव के तहत आखिरी चरण के मतदान होने थे। इस कारण शकुंतला और उनका परिवार प्रचार कर रात के लगभग ढाई बजे वापस लौट रहे थे।
हादसे में शकुंतला देवी के पति और चचेरे देवर सहित एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई। इसके साथ ही एक देवर गंभीर रूप से घायल हो गया है।
घायलों को बेस अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।