फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fees stuck in Samarth, admission of students on hold

Dehradun News: समर्थ में फीस अटकी, छात्रों का प्रवेश लटका

Sun, 20 Jul 2025 12:22 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Fees stuck in Samarth, admission of students on hold
I
विज्ञापन

IIसमर्थ में फीस अटकी, छात्रों का प्रवेश लटका-राज्य विवि से संबद्ध महाविद्यालयों में जमा नहीं हो रही फीस
I

I
I
Iमहाविद्यालयों में प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल का उपयोग अनिवार्य है। लेकिन समर्थ पोर्टल में छात्रों की न सिर्फ फीस अटक रही है, बल्कि उनका प्रवेश भी लटक रहा है। जिसके चलते श्रीदेव सुमन विवि से संबद्ध महाविद्यालयों के छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

I
I
I
Iविवि से संबद्ध महाविद्यालयों में इन दिनों बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। छात्रों को प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल पर आवेदन करने के साथ फीस का भुगतान भी ऑनलाइन करना है। लेकिन पोर्टल में फंसे तकनीकी पेंच के चलते छात्रों की फीस जमा नहीं हो पा रही है। जिसके चलते प्रवेश प्रक्रिया पूरी नहीं हो रही है। छात्रों ने बताया, बीती 14 जुलाई से प्रवेश प्रकिया चल रही है। दस्तावेजों का सत्यापन भी दो दिन में किया जा रहा है। उधर फीस जमा न होने से प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही है। ऐसे में छात्रों को हर दिन महाविद्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। विवि के कुलपति प्रो. एनके जोशी ने कहा, समर्थ पोर्टल पर तकनीकी खामियों के चलते फीस जमा नहीं हो पा रही है। जल्द ही इसे दूर कर लिया जाएगा। हालांकि ऑफलाइन मोड पर छात्रों की फीस जमा की जा रही है। ऐसे में तय समय पर छात्रों की प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।I
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed