फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   february 2019 rain fall break three years record

फरवरी की बारिश ने तोड़ा तीन सालों का रिकॉर्ड, औसत से 77 प्रतिशत ज्यादा बरसे बदरा

Fri, 22 Feb 2019 10:58 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 22 Feb 2019 10:58 AM IST
विज्ञापन
february 2019 rain fall break three years record
rain

फरवरी में इस वर्ष लगातार हो रही बारिश ने पिछले तीन सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अब तक इस माह 164.3 मिमी बारिश रिकार्ड की जा चुकी है। यह औसत से करीब 77 प्रतिशत अधिक बारिश है। प्रदेश के सभी जिलों में औसत से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है। जबकि टिहरी और पिथौरागढ़ में औसत से करीब दोगुनी बारिश हुई है।

विज्ञापन


प्रत्येक वर्ष जनवरी और फरवरी में औसतन 92.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की जाती है। मौसम विभाग के अनुसार, इस वर्ष एक जनवरी से 20 फरवरी तक प्रदेश में 164.3 मिमी बारिश रिकार्ड हो चुकी है। इसमें से 49.3 मिमी बारिश सिर्फ 20 फरवरी तक रिकॉर्ड की गई है। आमतौर पर फरवरी में 16.9 मिमी औसत बारिश होती है। आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2014 के बाद पहली बार जनवरी और फरवरी में इतनी बारिश हुई है। वर्ष 2014 की फरवरी में प्रदेश में 125.8 मिमी हुई थी। वर्ष 2015 में 29 मिमी बारिश, वर्ष 2016 में 22.2 मिमि बारिश और वर्ष 2017 में महज 9.4 मिमी बारिश रिकार्ड की गई थी।
विज्ञापन

 

फरवरी में सबसे अधिक बारिश वर्ष 2013 में हुई थी

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले दस वर्षों के दौरान फरवरी में सबसे अधिक बारिश वर्ष 2013 में हुई थी, उस समय 190.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई थी। जबकि वर्ष 1961 में 212.9 मिमी बारिश रिकार्ड की गई थी। यह अब तक सबसे ज्यादा बारिश रिकार्ड है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश में बारिश का अच्छा सिस्टम बना हुआ है। फरवरी अंत तक एक-दो दौर की बारिश और हो सकती है।  

फरवरी में हुई जिलेवार बारिश
जिला        बारिश (मिमी में)
अल्मोड़ा    145.8
बागेश्वर     135
चमोली      200
चंपावत      92
देहरादून     158.7
पौड़ी         130.5
टिहरी        225.5
हरिद्वार      90.7
नैनीताल    117.9
पिथौरागढ़  186.5
रुद्रप्रयाग    210.6
यूएस नगर  47
उत्तरकाशी    214.4 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed