फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fear of not being promoted in police telecommunication constables

पुलिस दूर संचार सिपाहियों में पदोन्नति न होने का डर

Tue, 29 Jun 2021 01:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Fear of not being promoted in police telecommunication constables
देहरादून। अब पुलिस की एक और विंग के कार्मिकों को प्रमोशन न होने का डर सताने लगा है। कारण है कि दूरसंचार (पुलिस) में सहायक सब इंस्पेक्टर (एएसआई) के पदों को समाप्त कर दिया गया है। ऐसे में हेड कांस्टेबल एएसआई बनेंगे नहीं और कांस्टेबलों का प्रमोशन का नंबर आएगा नहीं। नियमावली में हुए बदलाव के कारण भविष्य में भी प्रमोशन के कोई आसार नहीं दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

दरअसल, बीते कई महीनों से कांस्टेबलों के ग्रेड पे का मुद्दा गरम है। सिपाहियों में इस बात को लेकर खासा रोष व्याप्त है। परिजन भी उनकी इस लड़ाई में शामिल हो चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक अब पुलिस की एक और शाखा के कांस्टेबल व हेड कांस्टेबलों में रोष पनप रहा है। हुआ ऐसे कि पुलिस दूर संचार के हेड कांस्टेबलों का प्रमोशन एएसआई यानी सहायक सब इंस्पेक्टर के पद पर होता था। एएसआई के कुल 250 पद पुलिस दूर संचार में होते थे। काफी लंबे समय से विभाग में 100 पद खाली भी चले आ रहे थे। इस पर उन्हें प्रमोट करने की मांग भी उठ रही थी। यह मुद्दा उच्च और फिर सर्वोच्च न्यायालय में भी गया। सरकार ने इन 100 पदों को भरने के लिए न्यायालयों को भी आश्वासन दिया था, लेकिन इन पदों को भरा जाता इससे पहले बीते वर्ष में पुलिस दूर संचार विभाग में एएसआई के पदों को खत्म कर दिया गया था। ऐसे में सिपाहियों और हेड कांस्टेबलों को प्रमोशन की आस नहीं लग रही है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर बनने में भी इंतजार
इस साल सब इंस्पेक्टर से इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नति के नियमों को भी बदला गया था। फरवरी में आई नियमावली में इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नति के लिए 10 वर्ष की सेवा होना जरूरी किया गया था। जबकि, अन्य टेक्निकल शाखाओं में यह समयसीमा पांच वर्ष होती है। ऐसे में अराजपत्रित अधिकारियों को भी प्रमोशन में लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed