फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fault occurred during trial run of underground line.

Dehradun News: भूमिगत लाइन में ट्रायल के दौरान आया फॉल्ट

Sun, 14 Jun 2026 02:20 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Fault occurred during trial run of underground line.
देहरादून। बिजली की लाइन भूमिगत करने के बाद हुए ट्रायल के दौरान ही केबल में दिक्कत आ गई। इसके कारण छह ट्रांसफार्मर से जुड़े इलाकों में अंधेरा पसर गया। ट्रांसपोर्ट नगर समेत कई जगह 500 से ज्यादा घरों में आपूर्ति बाधित हुई। आधी रात तक बिजली विभाग के कर्मचारी काम करते रहे।
विज्ञापन


दून में इस समय बिजली की लाइन को भूमिगत करने का काम चल रहा है। कई जगह काम पूरा होने के बाद ट्रायल भी शुरू कर दिया गया है। शुक्रवार की रात ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र समेत कई जगह बिजली की भूमिगत लाइन से ही बिजली सप्लाई की जा रही थी। अधिकारियों का कहना है कि भूमिगत लाइन को ट्रायल के लिए शुरू किया गया है लेकिन शुक्रवार की रात ट्रायल के दौरान ही बिजली की केबल में दिक्कत आ गई। इसके कारण कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। केबल में दिक्कत के कारण शाम करीब छह बजे ही कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन

इसके बाद सात घंटे तक ट्रांसपोर्ट नगर, जीएमएस रोड समेत कई इलाकों में 500 से ज्यादा घरों की बिजली आपूर्ति बाधित रही। एसडीओ कुलदीप सिंह ने बताया कि भूमिगत केबल में दिक्कत के कारण आपूर्ति बाधित हुई थी। रात एक बजे आपूर्ति सुचारु करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
रात एक बजे सुचारु हुई आपूर्ति
ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में बिजली की भूमिगत लाइन में फॉल्ट का पता चलते ही विभाग के कर्मचारी भी ठीक करने में लगे रहे। देर रात तक कर्मचारी काम करते रहे। इसके बाद एक बजे क्षेत्र की आपूर्ति दूसरे इलाकों से जोड़कर सुचारू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed