फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   father sell daughter to rajasthani people

20 हजार में राजस्थानी लोगों से बेटी का सौदा कर रहे पिता को पुलिस ने पकड़ा

Sun, 01 Jul 2018 08:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अस्कोट (पिथौरागढ़)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अस्कोट (पिथौरागढ़) Updated Sun, 01 Jul 2018 08:05 PM IST
विज्ञापन
father sell daughter to rajasthani people

चंद रुपयों के लिए एक पिता ने अपनी नाबालिग बेटी का सौदा कर दिया। अस्कोट थाना पुलिस ने नेपाली किशोरी की खरीद फरोख्त में पिता, राजस्थान से आए चार लोगों समेत दो बिचौलिया महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन

 
थानाध्यक्ष मोहम्मद आसिफ खान ने बताया कि शनिवार रात थाना क्षेत्र के जड़ियागाड़ (ओगला) में एक नेपाली व्यक्ति के 20 हजार रुपये में किशोरी को बेचने की सूचना मिली। इस पर पुलिस की दो टीमें मौके के लिए रवाना हुईं। रात करीब 12 बजे मौके पर पहुंची पुलिस टीम को चार राजस्थानी लोगों के अलावा किशोरी के पिता और दो नेपाली महिलाएं वहां मिलीं।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों महिलाएं किशोरी को बिकवाने में दलाली कर रही थीं। इस पर टीम ने किशोरी का सौदा कर रहे लड़की के पिता के अलावा अलवर राजस्थान निवासी सूरत सिंह, रामपाल यादव, जसवंत सिंह, दिनेश सिंह, नेपाली महिला ममता और कुमार देवी को गिरफ्तार कर आईपीसी की धारा 366 बी/372/373 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जसवंत सिंह का रहा है आपराधिक इतिहास
अस्कोट के थानाध्यक्ष मोहम्मद आसिफ खान ने बताया कि अलवर राजस्थान निवासी जसवंत सिंह हिस्ट्रीशीटर है और पहले भी लड़कियों की सौदेबाजी में संलिप्त रहा है। पूछताछ में उसने विवाह के नाम पर कई बार लड़कियों की सौदेबाजी के लिए क्षेत्र में आने की बात कबूली है। पूछताछ में किशोरी ने बताया कि जसवंत 16 जून को किसी युवक को लेकर उनके घर पहुंचा था। थानाध्यक्ष ने बताया कि जसवंत का पूरा रिकार्ड खंगालने के लिए अलवर पुलिस से संपर्क किया जा रहा है।

यह लोग रहे पुलिस टीम
टीम में थानाध्यक्ष के अलावा एसआई संजय सिंह, कांस्टेबल प्रमोद कुमार, राजेंदर गोस्वामी, संजीत राणा, पंकज कुमार, दिनेश जोशी, हरीश जोशी, नीरज सिंह, दीपा वर्ती, ज्योति बिष्ट आदि थे।


विवाह के नाम पर लड़कियों की सौदेबाजी करने के मामले की छानबीन के लिए मातहतों को बाहर से आने वाले लोगों पर सख्त नजर रखने के निर्देश दिए हैं। विवाह के नाम पर सौदेबाजी करने वाले तत्व पुलिस की नजर से बच नहीं पाएंगे।
- रामचंद्र राजगुर, एसपी पिथौरागढ़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed