{"_id":"5a3dd1084f1c1b6a118b99c6","slug":"father-kidnapped-his-daughter","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आखिर क्यों? एक पिता ने किया अपनी बेटी का 'किडनैप', सच जानकर भरोसा नहीं कर पाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिर क्यों? एक पिता ने किया अपनी बेटी का 'किडनैप', सच जानकर भरोसा नहीं कर पाएंगे
ब्यूरो / अमर उजाला, काशीपुर
Updated Sat, 23 Dec 2017 02:36 PM IST
विज्ञापन
किडनैपिंग
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक पिता ने स्कूल से लौट रही अपनी बेटी का 'किडनैप' कर लिया। छात्रा को बचाने में शिक्षिका भी चोटिल हो गई। इस किडनैपिंग के पीछे छिपा सच जानने के बाद आप विश्वास नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन
काशीपुर में स्कूल बस से उतरी छात्रा को स्विफ्ट डिजायर कार से आए अज्ञात लोग उठा ले गए। उसे छुड़ाने के प्रयास में उसकी शिक्षिका भी चोटिल हो गई। शुक्रवार को दिनदहाड़े वारदात से कालोनी में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रा के परिजनों और आसपास के लोगों से घटना के बाबत जानकारी ली।
पति-पत्नी का हो चुका है तलाक
तलाक
बाद में पिता के बेटी को साथ ले जाने की जानकारी सामने आई है। खबर लिखे जाने तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।
जसपुर खुर्द स्थित श्री गुरुगोविंद सिंह कालोनी निवासी गुरविंदर कौर का अपने पति सुभाष गोयता से तलाक हो चुका है। वह अपनी पुत्री रागिनी गोयता उर्फ पिंकी (12) के साथ यहां रहती है। सुभाष ने दूसरी शादी कर ली है।
वह अपने परिवार के साथ लुधियाना में रहता है। रागिनी कुंडेश्वरी रोड स्थित श्री गुरुनानक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा पांच की छात्रा है। शुक्रवार को वह स्कूल गई थी।

शिक्षिका ने फोटो के आधार पिता की शिनाख्त की
demo
दोपहर करीब दो बजे वह स्कूल बस से उतरी तो गली के सामने सड़क पर स्विफ्ट डिजायर कार से निकले एक व्यक्ति ने पिंकी को खींचकर कार में डाल लिया।
छात्रा को छुड़ाने के प्रयास में उसकी शिक्षिका मीना यादव भी चोटिल हो गई। मीना ने शोर मचाया तब तक कार सवार फरार हो गए। छात्रा के अपहरण की सूचना से कालोनी में हड़कंप मच गया।
बाद में शिक्षिका ने फोटो के आधार पर छात्रा को ले जाने वाले पिता सुभाष की शिनाख्त कर ली।

फिलहाल मुकदमा दर्ज नहीं...
मुकदमा
- फोटो : amar ujala
सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक कौशल भाकुनी और महेश्वर सिंह ने छात्रा के परिजनों और आसपास के लोगों से जानकारी ली। फिलहाल मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है।
तलाक के बाद गुरविंदर अपने पति से अलग रहती है। पुत्री को साथ रखने को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा है। छात्रा रागिनी को उसका पिता सुभाष साथ ले गया है। घटना की प्रत्यक्षदर्शी शिक्षिका मीना यादव ने फोटो के आधार पर उसकी शिनाख्त कर ली है।
- राजेश भट्ट, सीओ काशीपुर