फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Father in law sexual assault with Bahu and give threat to kill

बेटे के घर से जाते ही ससुर ने बहू से किया दुराचार, विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी

Fri, 23 Nov 2018 08:53 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुड़की Updated Fri, 23 Nov 2018 08:53 AM IST
विज्ञापन
Father in law sexual assault with Bahu and give threat to kill
rape

बेटे के जाने के बाद बहू को अकेला देख ससुर की नियत बिगड़ गई। ससुर ने बहू के साथ दुराचार किया और जान से मारने की धमकी दे डाली। एक विवाहिता ने सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचकर अपने ससुर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है, लेकिन मामला गंगनहर कोतवाली क्षेत्र का बताकर सिविल लाइंस पुलिस ने उसे लौटा दिया। जानकारी के अनुसार, एक महिला ने बृहस्पतिवार को सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचकर बताया कि उसकी ससुराल मंगलौर में है, लेकिन वह ससुरालवालों से अनबन के कारण रुड़की में किराये के मकान में रहती है।
विज्ञापन


एक दिन उसका पति घर पर नहीं था। आरोप है कि इसी बीच उसका ससुर घर पर आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह किसी को मामले की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

विवाहिता ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई। सिविल लाइंस कोतवाली में तैनात पुलिसकर्मियों ने मामले को गंगनहर कोतवाली का बताते हुए महिला को गंगनहर कोतवाली भेज दिया।  

घटना क्षेत्र गंगनहर कोतवाली का है, जिसके कारण महिला को गंगनहर कोतवाली भेजा गया है। गंगनहर कोतवाली पुलिस ही मामले की जांच कर कार्रवाई करेगी।
-अमरजीत सिंह, कोतवाल, सिविल लाइंस

अब तक ऐसी कोई घटना की तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
-प्रदीप बिष्ठ, कोतवाल, गंगनहर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed