{"_id":"5c305335bdec2257132ababf","slug":"father-grab-financial-help-of-sexual-assault-divyang-victim","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पिता डकार गया दुष्कर्म पीड़िता की आर्थिक मदद, मां ने लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता डकार गया दुष्कर्म पीड़िता की आर्थिक मदद, मां ने लगाया आरोप
Sun, 06 Jan 2019 08:34 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sun, 06 Jan 2019 08:34 AM IST
विज्ञापन
दरिंदगी का शिकार हुई मूक बधिर किशोरी को आर्थिक मदद भी मिली तो उसे पिता डकार गया। यह आरोप पीड़िता की मां ने लगाया है। उन्होंने सहायता राशि पिता के बजाय बेटी के खाते में भेजने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
बता दें कि हरिद्वार जिले में दुष्कर्म की शिकार हुई मूक बधिर किशोरी ने बच्चे को जन्म दिया था। तब से वह देहरादून के अस्पताल में भर्ती है। पिछले दिनों राज्यपाल की ओर से किशोरी को आर्थिक मदद के रूप में 25 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई थी। लेकिन, मां कहना है कि पिता ने इसमें से एक रुपये भी बेटी को नहीं दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
बेटी 16 दिसंबर से अस्पताल में भर्ती
मां का कहना है कि बेटी और नाती का पालन वह खुद ही करेंगी। बताया कि आरोपी उन पर दबाव बना रहे है कि पीड़िता और बच्चे को उनके पास भेज दिया जाए। ऐसे में उन्हें अब बेटी और नाती की सुरक्षा का डर सता रहा है। उन्होंने कहा कि आर्थिक मदद सीधे बेटी को दी जानी चाहिए, जिससे वह अपने बच्चे को पाल सके।
बताया कि उनकी बेटी 16 दिसंबर से अस्पताल में भर्ती है। जबकि, उनकी तीन बेटियां घर पर अकेती हैं। अस्पताल प्रशासन से छुट्टी मांगी जा रही है, लेकिन अभी तक छुट्टी नहीं दी गई।
बताया कि उनकी बेटी 16 दिसंबर से अस्पताल में भर्ती है। जबकि, उनकी तीन बेटियां घर पर अकेती हैं। अस्पताल प्रशासन से छुट्टी मांगी जा रही है, लेकिन अभी तक छुट्टी नहीं दी गई।