फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Father Gone Iran for search his missing son worked in Merchant navy

लापता हुए बेटे की तलाश में उत्तराखंड से ईरान पहुंचे पिता, मर्चेंट नेवी में बतौर ट्रेनी करता था काम

Tue, 06 Aug 2019 08:27 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 06 Aug 2019 08:27 AM IST
विज्ञापन
Father Gone Iran for search his missing son worked in Merchant navy
लापता बेटे की तलाश - फोटो : अमर उजाला

ईरान के असालू बंदरगाह से लापता अपने बेटे आयुष की कोई खबर नहीं मिली, तो मजबूर पिता अनूप चौधरी ने खुद ही खाड़ी देश जाकर उसकी तलाश का बीड़ा उठाया है। रविवार को वे अपनी भतीजी के साथ दुबई के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन


एक महीने की वीजा अवधि के दौरान दुबई से लेकर ईरान के घटनास्थल तक पहुंचने का पिता ने पक्का इरादा किया है। खाड़ी देशों में सक्रिय प्रवासी उत्तराखंडियों कासंगठन इस कोशिश में उनके साथ खड़ा हुआ है। मूलरूप से कोटद्वार निवासी आयुष ने मर्चेंट नेवी में बतौर ट्रेनी इस वर्ष मई में काम शुरू किया था।
विज्ञापन


घर में तब से खुशी का माहौल था, लेकिन 17 जुलाई 2019 को दुबई की संबंधित शिप कंपनी से आई सूचना ने तूफान खड़ा कर दिया। सूचना आयुष के असालू बंदरगाह में समुद्र में गिरने से संबंधित थी, जिस पर परिजनों का यकीन नहीं है। विदेश मंत्रालय में इस मामले की लगातार पैरवी करने के बाद अब आयुष के पिता और ताऊ की बेटी शैली दुबई रवाना हो गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नोएडा की प्लेसमेंट एजेंसी ने दिलाई थी नियुक्ति

मूल रूप से कोटद्वार निवासी आयुष का परिवार लंबे समय से नोएडा में रह रहा है। आयुष को नोएडा की एक प्लेसमेंट कंपनी ने दुबई की शिप कंपनी में नौकरी दिलाई थी। इसके बाद, उसे ईरान भेज दिया गया था। आयुष के ताऊ बिजेंद्र चौधरी के अनुसार, विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात कर उन्हें पूरी जानकारी दी गई है।

विदेश मंत्रालय अपने स्तर से प्रयास कर रहा है। इस बीच, लोकसभा में गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत के स्तर पर भी यह मामला उठाए जाने से विदेश मंत्रालय की सक्रियता बढ़ी है, लेकिन नतीजा फिलहाल कुछ नहीं निकला है। नोएडा पुलिस ने इस संबंध में प्लेसमेंट एजेंसी के संचालकों से भी पूछताछ शुरू की है।

प्रवासी उत्तराखंडी बोले-हम हर कदम में साथ हैं

खाड़ी देशों में प्रवासी उत्तराखंडी संगठन से जुडे़ रोशन रतूड़ी, मौला चांद समेत तमाम उत्तराखंडियों ने आयुष के प्रकरण पर एकजुटता दिखाई है। चौधरी के अनुसार, प्रवासी उत्तराखंडी हर संभव मदद कर रहे हैं।

उनके भरोसे पर ही आयुष के पिता और बहन वहां गए हैं। सबसे पहला प्रयास दुबई में मंत्रालय में जाकर स्थिति का पता करने की है। इसके बाद, ईरान के असालू बंदरगाह क्षेत्र में जाकर भी आयुष की तलाश की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed