फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Father dies and son injured in taxi accident

Dehradun News: साहिया में ठीक से काम नहीं कर रही ई-पॉस मशीन

Sat, 14 Jun 2025 01:46 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Father dies and son injured in taxi accident

विज्ञापन

क्षेत्र स्थित सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों में लगाई गई ई-पॉस मशीन ठीक से काम नहीं कर रही है। पहाड़ी क्षेत्रों में इंटरनेट की धीमी गति से समस्या उत्पन्न हो रही है। लोगों के फिंगर समय पर नहीं लग रहे हैं। इसके चलते राशन वितरण में परेशानी हो रही है। लोगों को बार-बार दुकान के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।



मुफ्त राशन योजना को पारदर्शी बनाने और राशन की कालाबाजारी रोकने के उद्देश्य से हाल ही में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों में ई-पॉश मशीन लगाई गई थी। इंटरनेट से चलने वाली यह मशीन पहाड़ी क्षेत्रों में कम स्पीड के कारण समस्या का शिकार हो रही है। बता दें कि साहिया बाजार में आसपास के विभिन्न गांवों की लगभग दस दुकानें हैं। यहां 15 से 20 किलोमीटर दूर से ग्रामीण राशन लेने आते हैं। इंटरनेट की कम गति और फिंगर प्रिंट का मिलान नहीं होने के कारण उन्हें समस्या का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ता सूरत सिंह पंवार, आलम सिंह बिष्ट, खुशी वर्मा, हाकम सिंह, राजेंद्र सिंह, चमन सिंह, कुंदन सिंह आदि ने बताया कि ई-पॉस मशीन के सही ढंग से काम नहीं करने के कारण उन्हें कई-कई दिन राशन की दुकानों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। बताया कि मशीन से प्रक्रिया को पूरा होने में काफी समय लग रहा है।
विज्ञापन


-------



अभी नई व्यवस्था की शुरुआत हुई है। इस कारण कुछ अड़चन आ रही है। प्रक्रिया को और अधिक सरल बनाने पर काम चल रहा है। जल्द ही सब ठीक हो जाएगा। - बीएस सकलानी, क्षेत्रीय खाद्य-आपूर्ति अधिकारी कालसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed