फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Father death to burn after daughter funeral in rudrapur

सुबह किया बेटी का अंतिम संस्कार, रात को मंदिर में सो रहे सेवादार की जलकर हो गई मौत

Sun, 20 Jan 2019 10:23 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रपुर Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 20 Jan 2019 10:23 AM IST
विज्ञापन
Father death to burn after daughter funeral in rudrapur
मृतक सेवादार

उत्तराखंड में रुद्रपुर के रंपुरा स्थित चौरासी घंटा मंदिर के कमरे में सो रहे बुजुर्ग सेवादार की संदिग्ध हालात में झुलसकर मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताकर पुलिस को तहरीर दी और जांच की मांग उठाई। हालांकि पुलिस कमरे में जल रहे हीटर के कारण आग लगना मान रही है।

विज्ञापन


मंदिर के सेवादार चंद्रपाल की मौत से पहले बड़ी बेटी माया की भी बुधवार रात टाइफाइड से मौत हो गई थी। बेटी का बृहस्पतिवार को वृद्ध चंद्रपाल ने अंतिम संस्कार किया था। रात में घर पर मेहमान अधिक होने के कारण वह सोने के लिए मंदिर में चले गए थे।
विज्ञापन


रंपुरा वार्ड 23 निवासी 60 वर्षीय चंद्रपाल क्षेत्र के चौरासी घंटा मंदिर में सेवादार थे। रात करीब दस बजे चंद्रपाल मंदिर में आए और कमरे में हीटर जलाकर सो गए। रात में ही अचानक कमरे में आग लग गई और चंद्रपाल आग की चपेट में आकर झुलस गए, जिससे उनकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह मंदिर का दूसरा सेवादार वासुदेव भगत पहुंचा तो लोगों को घटना की जानकारी हुई। रंपुरा चौकी पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर, मृतक के बेटे राजेंद्र ने पुलिस को तहरीर देकर पिता की हत्या का अंदेशा जताकर जांच की मांग की है।

कोतवाल केसी भट्ट का कहना है कि चंद्रपाल कमरे में बिस्तर के पास ही हीटर जलाकर सो रहे थे, जिससे माना जा रहा है कि हीटर पर कपड़ा गिर गया होगा और बिस्तर के साथ चंद्रपाल आग की चपेट में आकर झुलस गए और उनकी मौत हो गई होगी। फिर भी मामले की जांच की जा रही है।
 

जमीन पर पड़ा था शव, छाती पर घाव

चंद्रपाल का जला शव मामले को संदिग्ध बना रहा है। परिजनों के अनुसार, चंद्रपाल ने तख्त में पैरों की ओर हीटर जलाकर रखा था, लेकिन इसके बाद भी चंद्रपाल के पैर नहीं जले, जबकि धड़ पूरी तरह झुलस गया। चंद्रपाल का शव भी जमीन पर पड़ा मिला और छाती पर घाव के निशान थे। साथ ही कमरे में लकड़ी या लोहे के दरवाजे की जगह सलाखों का गेट लगा था, जिससे आग की लपटें बाहर भी आतीं और चंद्रपाल के चिल्लाने का शोर भी लोगों को सुनाई देता, लेकिन रात में किसी को कुछ पता नहीं चला। 

तीन साल से लापता है बेटा
चंद्रपाल की चार बेटियां और तीन बेटे हैं। बेटियों की शादी हो गई और दो बेटे वेदप्रकाश और राजेंद्र चंद्रपाल के साथ ही रहते हैं। छोटे बेटे सुनील का तीन साल पहले क्षेत्र के ही किसी युवक से विवाद हुआ था, तब से सुनील लापता है। सुनील की खोजबीन के लिए चंद्रपाल ने हाईकोर्ट तक गुहार लगाई लेकिन आज तक उसका सुराग नहीं लग पाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed