फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   father beat his daughter badly

शराब के नशे में पिता ने छह साल की बेटी को डंडो से बुरी तरह पीटा, घायल कर हुआ फरार

Fri, 31 Mar 2017 09:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Fri, 31 Mar 2017 09:29 PM IST
विज्ञापन
father beat  his daughter badly

धौंतरी के भेटियारा गांव में एक पिता ने अपनी छह साल की मासूम बेटी के सिर पर डंडा मारकर उसे घायल कर दिया। चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 की ओर से आरोपी पिता के खिलाफ राजस्व पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन


घायल बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में हालत में सुधार होने पर उसके नाना के घर भेज दिया गया। आरोपी पिता घर से फरार है। 

चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 के कार्यक्रम समन्वयक दीपक उप्पल ने बताया कि घटना के मामले में बच्ची के पिता के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, किशोर न्याय देखरेख संरक्षण अधिनियम की धारा 75 और घरेलू हिंसा 498-ए में मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

पत्नी के साथ भी की मारपीट

father beat  his daughter badly

​बच्ची की मेडिकल जांच जिला चिकित्सालय में कराई गई। राजस्व उप निरीक्षक धौंतरी किशन सिंह महंत ने बताया कि आरोपी पिता कृष्णकांत अपनी पत्नी के साथ भी मारपीट करता है। 

शुक्रवार को शराब के नशे में पत्नी के साथ मारपीट की। इसी दौरान उसकी ओर से फेंका गया डंडा सीधे बच्ची के सिर पर जा लगा, जिससे बच्ची घायल हो गई।

फिलहाल बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद बाल कल्याण समिति की ओर से उसके नाना के यहां देखरेख में रखा गया है। बताया जाता है कि आरोपी के खिलाफ पहले भी पत्नी के साथ मारपीट में कानूनी कार्रवाई की जा चुकी है। राजस्व पुलिस की ओर से मामले की जांच रेगुलर पुलिस को सौंपी जा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed