{"_id":"57be180b4f1c1bd02dd4f59a","slug":"father-attempt-to-rape-daughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक: कलयुगी पिता ने सगी बेटी को बनाना चाहा हवस का शिकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शर्मनाक: कलयुगी पिता ने सगी बेटी को बनाना चाहा हवस का शिकार
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 25 Aug 2016 08:09 AM IST
विज्ञापन
बाप बन गया हैवान
पौड़ी के भाबर स्थित झंडीचौड़ क्षेत्र के एक गांव में कलयुगी बाप ने अपनी दस साल की बच्ची के साथ न केवल अश्लील हरकत की, बल्कि शराब के नशे में उससे दुराचार का प्रयास किया। पत्नी ने पति के इस कुकृत्य का विरोध करते हुए कलालघाटी चौकी पुलिस में तहरीर दी है। पुलिस ने पोक्सो समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
कलालघाटी चौकी इंचार्ज खजान सिंह चौहान ने बताया कि यह घटना मंगलवार रात की है। तहरीर में बच्ची की मां ने बताया कि उसका पति शराब के नशे में घर पहुंचा और उससे झगड़ा करने लगा। उसके ससुर ने भी उसे शराब न पीने को लेकर समझाया। इसके बाद वह दूसरे कमरे में गया और वहां अपनी दस साल की बेटी से अश्लील हरकतें करने लगा।
विज्ञापन
उसने बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास भी किया। बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर जब वह कमरे में पहुंची तो उसका पति वहां से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि इससे पूर्व भी वह इस तरह की हरकत कर चुका है। उसके खिलाफ दुराचार का प्रयास, गालीगलौच, जान से मारने की धमकी और पोक्सो की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। बच्ची का मेडिकल करवा दिया गया है।
विज्ञापन