फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   father attack on children from scissors

सिरफिरे पिता ने सोते समय बच्चों पर कैंची से किया हमला, एक की मौत और तीन घायल

Mon, 10 Jun 2019 10:48 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 10 Jun 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
father attack on children from scissors
प्रतीकात्मक

निर्दयी पिता ने अपने चार बच्चों पर कैंची से हमला दिया। इनमें से एक बेटे की मौत हो गई जबकि दो बेटियां और छोटा बेटा बुरी तरह से जख्मी हैं। उन्हें काशीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  आरोपी पति के खिलाफ उसकी पत्नी कलावती ने ठाकुरद्वारा कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस टीमें आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं लेकिन आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है। 

विज्ञापन


ठाकुरद्वारा कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में ग्राम निर्मलपुर निवासी कलावती ने कहा कि उसका पति रोहताश शराब पीने का आदी है। वह परिवार के दायित्वों के प्रति लापरवाह है। घर खर्च को लेकर वह उसे और बच्चों को तंग रखता था। रोहताश पूर्व में कई बार बच्चों को जान से मारने की धमकी दे चुका था। 
विज्ञापन


रविवार की रात दस बजे रोहताश ने कैंची से हमलाकर उसके पुत्र रवि की हत्या कर दी, जबकि दो पुत्रियों शिवानी व सलोनी और पुत्र आकाश को गंभीर रूप से घायल कर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रोहताश के खिलाफ धारा 302 व 307 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मुकदमे की विवेचना ठाकुरद्वारा कोतवाल मनोज कुमार सिंह द्वारा की जा रही है। कोतवाल ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमें गठित की है। पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिशें दे रही है। 

14 साल के बेटे रवि की मौत

उधर, काशीपुर के गिरीताल स्थित श्रीकृष्णा हॉस्पिटल में भर्ती घायलों की हालत गंभीर बताई गई है। अस्पताल के प्रबंधक डॉ. मयंक अग्रवाल ने बताया कि कैंची से हमला करने के कारण सभी बच्चों के पेट फट गए और दो बच्चों की आंत तक बाहर आ गई थी। उनकी सर्जरी कर दी है। गरीबी के कारण घायल बच्चों का परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। ठाकुरद्वारा कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने घायलों के उपचार के लिए अपने पास से पचास हजार रुपये बैंक में जमा कराए है। 

भतीजे की वजह से कलावती की जान बच गई। रोहताश का एक साथ पूरे परिवार को खत्म करने का इरादा था। वह चार बच्चों के पेट में कैंची घोंप चुका था। बच्चों की चीखे सुनकर कलावती जागी तो पति के चेहरे पर हैवानियत देख वह बचने के लिए भागी। इसी बीच रोहताश के भाई छत्रपाल का पुत्र सुनील वहां आ गया। उसने रोहताश को पकड़कर उसके हाथ से कैंची छीन ली। रोहताश अपने भतीजे को धक्क का देकर वहां से भाग निकला।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed