फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Father and daughter Ate Poison and Commit suicide after financial crisis in kotdwar

आर्थिक तंगी से परेशान पिता और बेटी ने जहर खाकर की आत्महत्या, लंबे समय से था बेरोजगार

Thu, 10 Oct 2019 08:30 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 10 Oct 2019 08:30 AM IST
विज्ञापन
Father and daughter Ate Poison and Commit suicide after financial crisis in kotdwar
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

कोटद्वार में आर्थिक तंगी से परेशान होकर चार बेटियों के पिता ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। पिता को तड़पता देख उनकी एक बेटी ने भी जहर खा लिया। आनन-फानन में परिजन और पड़ोसियों ने उन्हें बेस अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


 बुधवार दोपहर करीब एक बजे नगर निगम क्षेत्र के सनेह तल्ली वार्ड निवासी भीम सिंह (62) पुत्र स्व. भवान सिंह ने जहर खा लिया। उनकी बेटी शिवानी (20) ने पिता की हालत देखी तो उसने भी जहर खा लिया।
विज्ञापन


पड़ोसियों ने बताया कि शिवानी अपने पिता को बहुत प्यार करती थी। वह यह कहती सुनी गई कि जब पिता ही नहीं रहेंगे तो वह जीकर क्या करेगी। घटना से लोग सकते में आ गए। पिता-पुत्री को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। घटना के वक्त भीम सिंह की पत्नी कमला देवी जंगल गई थी। सूचना मिलते ही वह सीधे अस्पताल पहुंची। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक साल पहले किडनी में हो गया था इंफेक्शन

मृतक की पत्नी कमला देवी ने बताया कि उसके पति भीम सिंह लंबे समय से बेरोजगार चल रहे थे। एक साल पहले पति की किडनी में इंफेक्शन हो गया था। दिल्ली के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी दो लाख की जमा पूंजी भी खर्च हो गई थी।

आर्थिक तंगी के कारण उन्हें चार जवान बेटियों का हाथ पीला करने और घर चलाने की चिंता सताने लगी। उनकी सबसे बड़ी 22 वर्षीय पुत्री दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करती है। उसके बाद शिवानी थी।

दो अन्य पुत्रियां 18 साल और 16 साल की हैं। बुधवार सुबह वह चारा पत्ती और जलावनी लकड़ी लेने के लिए जंगल चली गई थी। घर लौटने पर ही उसे इस घटना की जानकारी हुई। बाजार चौकी इंचार्ज एसआई कमलेश शर्मा ने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed