Dehradun News: सावधान! फूड डिलीवरी बॉय काम के बहाने कर रहे रेकी, पुलिस ने सत्यापन अभियान किया तेज
पुलिस को शिकायतें मिल रहीं थीं कि जोमैटो और स्विगी कंपनियों के कुछ डिलीवरी बॉय के अलावा कलेक्शन और रिकवरी एजेंट अपने काम के बहाने रेकी करते हैं। रेकी करने के बाद ये लोग लूट ,डकैती, चोरी, नकबजनी, वाहन चोरी जैसी गंभीर आपराधिक घटनाएं कर सकते है। इसे देखते हुए पुलिस ने डिलीवरी बॉय का सत्यापन अभियान तेज कर दिया है।
विस्तार
खाने की डिलीवरी के साथ नशे का सामान सप्लाई करने की शिकायत पर पुलिस ने डिलीवरी बॉय का सत्यापन अभियान तेज कर दिया है। बुधवार को पुलिस ने फूड डिलीवरी कंपनी के टीम लीडरों और डिलीवरी बॉय के साथ मीटिंग भी की।
पुलिस ने सभी डिलीवरी बॉय को उनके गृह जनपद के पुलिस थाने से सत्यापन रिपोर्ट बनवाकर एक सप्ताह में जमा करने की हिदायत दी है। दरअसल पुलिस को शिकायतें मिल रहीं थीं कि जोमैटो और स्विगी कंपनियों के कुछ डिलीवरी बॉय के अलावा कलेक्शन और रिकवरी एजेंट अपने काम के बहाने रेकी करते हैं।
रेकी करने के बाद ये लोग लूट ,डकैती, चोरी, नकबजनी, वाहन चोरी जैसी गंभीर आपराधिक घटनाएं कर सकते है। इसे देखते हुए एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने पुलिस को सभी डिलीवरी बॉय और कलेक्शन एजेंट का सत्यापन करने के निर्देश दिए थे।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: लगातार बारिश के चलते खतरे में आए भवन, स्कूल, कॉलेज, पांच घंटे बाद खुला यमुनोत्री हाईवे
जिसके बाद बुधवार को कलेमेंटटाउन और राजपुर थाना पुलिस ने जोमैटो कंपनी के टीम लीडर अवधेश चौधरी और रुजीत तोमर के साथ ही करीब 40 डिलीवरी बॉयज के साथ मीटिंग की। इस दौरान सभी का सत्यापन किया गया।