फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   farming with rain gun.

रेन गन से अब जब चाहे करवा सकेंगे 'बारिश'

Thu, 04 Jun 2015 01:46 PM IST
विनीत शर्मा/ अमर उजाला, कालसी
विनीत शर्मा/ अमर उजाला, कालसी Updated Thu, 04 Jun 2015 01:46 PM IST
विज्ञापन
farming with rain gun.

देशभर में मानसून की रफ्तार को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि मानसून समय पर पहुंचेगा या नहीं। लेकिन इसके उल्ट कालसी स्थित डेयरी फार्म में अब जब चाहो तब बारिश होगी।

विज्ञापन


चौकिए मत...! कालसी स्थित पशु प्रजनन केंद्र (डेयरी फार्म) में अब सिंचाई के लिए कुछ इसी तरह के इंतजाम की तैयारी की जा रही है। इसके बाद सिंचाई के लिए प्रबंधन को न तो नहर की आवश्यकता होगी और न ही बारिश के लिए आसमान का मुंह ताकना होगा।
विज्ञापन


दरअलस, फार्म प्रबंधन इस साल केंद्र में रेन गन सिंचाई सिस्टम लगाने जा रहा है। जिसके बाद सिंचाई के लिए प्रबंधन जब चाहो बारिश की बौछारें पैदा कर सकेंगा। कालसी स्थित डेयरी फार्म करीब 80 एकड़ में फैला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें पशुओं के चारा उगाया जाता है। लेकिन अब तक सिंचाई के लिए फार्म के कर्मचारी या तो बारिश पर निर्भर थे या फिर नहर पर। ऐसे में कई बार सिंचाई नहर के प्रयोग को लेकर ग्रामीणों और प्रबंधन के बीच विवाद तक की स्थिति पैदा हो जाती थी।

ऐसे में प्रबंधन रेन गन सिंचाई यंत्र से फसल की सिंचाई करने पर विचार कर रहा है। सिस्टम के शुरू होते ही फसलों पर इस तरह से पानी की बौछारें पड़ती है मानों बारिश हो रही हो।

30 मीटर होती हैं रेंज
फसलों की सिंचाई के लिए फार्म में रेन गन के दो सिस्टम लगाए जाएंगे। जिससे एक ही समय में 60 मीटर तक की दूरी पर फैली फसल की सिंचाई की जा सकेगी।

कम होगी खपत
अभी तक फसलों की सिंचाई के लिए प्रबंधन को सिंचाई नहर के साथ ही 10 हजार लीटर क्षमता के टैंक में पानी भरकर रखना पड़ता था। नहर में पानी न आने पर इसी टैंक के माध्यम से फसलों की सिंचाई की जाती थी। रेन गन सिस्टम लगने के बाद पानी की खपत 10 गुना कम हो जाएगी। प्रबंधन इतनी ही क्षमता में करीब 10 एकड़ भू-भाग को सिंचित कर पाएगा।


फार्म में होती है यह फसलें
फार्म में चारा की मक्का, लोभिया, चरी, नैपियर घास, जई, बरसीन, बाजरा को बोया जाता है।

ज्यादा क्षेत्र में हो सकेगी कृषि
अभी तक नहर पर निर्भर होने के कारण क्यारी बनाकर चारा की खेती की जाती थी। जिसमें अधिक भूमि का इस्तेमाल नहीं हो पाता था। लेकिन सिस्टम के चालू होते ही क्यारी बनाने की आवश्यकता नहीं होगी। जिससे फसल को उगाने के लिए ज्यादा जमीन का प्रयोग किया जा सकेगा।

फार्म में सिस्टम को लगाने के लिए निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। शीघ्र ही सिस्टम को लगाकर सिंचाई का काम शुरू कर दिया जाएगा।
- डॉ. प्रेम लाल, परियोजना निदेशक, कालसी डेयरी फार्म

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed