{"_id":"5d90c3878ebc3e93b0396ee5","slug":"farmers-can-register-their-self-for-kisan-samman-nidhi-now","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को सरकार और कृषि विभाग पर नहीं रहना पड़ेगा निर्भर, सम्मान निधि के लिए खुद कर सकेंगे पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को सरकार और कृषि विभाग पर नहीं रहना पड़ेगा निर्भर, सम्मान निधि के लिए खुद कर सकेंगे पंजीकरण
Mon, 30 Sep 2019 08:47 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 30 Sep 2019 08:47 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में पंजीकरण कराने के लिए किसानों को सरकार और कृषि विभाग पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। अब कोई भी किसान केंद्र के पीएम पोर्टल पर अपना पंजीकरण करा सकता है। प्रदेश में अब तक पांच लाख से अधिक किसानों का योजना में पंजीकरण हो चुका है। राज्य के ज्यादातर किसानों को योजना का लाभ भी मिलना शुरू हो गया है।
विज्ञापन
केंद्र की ओर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को तीन किस्तों में छह हजार रुपये वार्षिक आर्थिक सहायता दी जाती है। लेकिन अभी तक कृषि विभाग के माध्यम से ही योजना का लाभ लेने के लिए किसानों का पंजीकरण किया जाता था। लेकिन अब केंद्र ने पीएम किसान पोर्टल बनाया है। जिसमें किसान खुद ही अपने ब्यौरे के साथ जन सेवा केंद्र और नेट कैफे में जाकर पंजीकरण कर सकता है।
विज्ञापन
इसके लिए किसान को सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। कृषि विभाग के निदेशक गौरी शंकर ने बताया कि इस पोर्टल से किसान स्वयं अपना रजिस्ट्रेशन स्टेट्स भी देख सकते हैं। पंजीकरण के लिए किसान को जमीन का ब्योरा, आधार नंबर देना होगा। केंद्र ने इस संबंध में सभी राज्यों को दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन