फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   farmer meet in dehradun.

'डरें नहीं, मोदी सरकार को डराएं किसान'

Tue, 07 Oct 2014 04:17 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 07 Oct 2014 04:17 PM IST
विज्ञापन
farmer meet in dehradun.

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने किसानों को उनकी ताकत याद दिलाते हुए केंद्र सरकार की नीतियों का डटकर विरोध करने की अपील की।

विज्ञापन


कहा कि किसान एकजुट होकर केंद्र की मोदी सरकार को डराएं तो सरकार किसान विरोधी कदम उठाने की सोच भी नहीं सकेंगे। किसानों की फसलों के अच्छे दाम दिए जाने की मांग का भी सीएम ने पुरजोर समर्थन किया।

सोमवार को परेड ग्राउंड में भाकियू के समारोह को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत ने जीवन भर किसानों के हितों का संघर्ष जारी रखा।
विज्ञापन


अपने अनुभव याद करते हुए उन्होंने कहा कि एक वक्त वह भी था, जब वोट क्लब हुक्का क्लब में बदल गए थे। टिकैत ने राजनीति को प्रभावित करते हुए भी खुद को हमेशा इससे दूर रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम हरीश रावत ने कहा कि केंद्र सरकार एक बार फिर किसानों के अधिकारों पर कुठाराघात कर रही है। ऐसे में किसानों को शक्ति प्रदर्शन करने के लिए एकजुट होना होगा।

सीएम ने मानी यूनियन की मांगें

farmer meet in dehradun.

समारोह के दौरान यूनियन अध्यक्ष नरेश टिकैत ने सीएम हरीश रावत को ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री ने संबोधन के दौरान ही अधिकतर मांगों पर सहमति प्रदान की।

उन्होंने उत्तराखंड में किसान आंदोलन के दौरान किसानों पर दर्ज हुए तमाम मुकदमे वापस लेने का ऐलान किया। किसान आयोग के गठन पर जल्द मंत्रणा कर घोषणा करने का वादा किया। किसान पेंशन के लिए निर्धारित दो हेक्टेयर मानक को तीन हेक्टेयर करने पर सहानुभूतिपूर्वक विचार का भरोसा दिया।

हरिद्वार में बनेगा टिकैत स्मृति स्थल
सीएम हरीश रावत ने मुजफ्फरनगर दंगों का जिक्र करते हुए कहा कि महेंद्र सिंह टिकैत हमेशा ऐसे मामलों के विरोधी रहे। कहा कि किसानों का धर्म, जाति सिर्फ खेती होती है।

टिकैत की इस भावना का सम्मान करते हुए प्रदेश सरकार जल्द ही हरिद्वार में महेंद्र सिंह टिकैत स्मृति स्थल विकसित करेगी।

15 दिन में किसानों का भुगतान

farmer meet in dehradun.

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की सहकारी चीनी मिलों पर गन्ना भुगतान का दस प्रतिशत बकाया 15 दिन में किसानों के खातों में पहुंच जाएगा। बताया कि 90 प्रतिशत भुगतान पहले ही किया जा चुका है।

सीएम ने कहा कि प्राइवेट चीनी मिलों को दो टूक कह दिया गया है कि भुगतान में अब देरी हुई तो की जाएगी कार्रवाई। सीएम ने कहा कि 100 करोड़ देने को सरकार तैयार है, बाकी 68 करोड़ की व्यवस्था करने के लिए प्राइवेट मिलों से कहा गया है।

भेजी है डंडे वाली एसएसपी

हरिद्वार की चीनी मिलों में किसानों के बकाया भुगतान पर चुटीले अंदाज में सीएम ने कहा कि अब तक वहां के एसएसपी मास्टरजी का डंडा लेकर काम करते रहे। लेकिन अब उन्होंने वहां असली डंडे वाली एसएसपी को भेज दिया है। एसएसपी प्राइवेट चीनी मिलों पर सख्ती से शिकंजा कसेंगी।

‘मोदी नहीं ला सके किसानों के अच्छे दिन’
चुनाव प्रचार के दौरान देशभर में घूमकर नरेंद्र मोदी ने किसानों से अच्छे दिन लाने का वादा किया था, लेकिन सरकार और प्रधानमंत्री बन जाने के बाद लगता है वे भी पूंजीपतियों के दबाव में आ गए हैं। यही वजह है कि फसलों के समर्थन मूल्य पर नियंत्रण की कोशिश की जा रही है।

सरकारी नीतियों से खतरे में किसान

farmer meet in dehradun.

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के किसान जागृति समारोह में यूनियन अध्यक्ष नरेश टिकैत ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि सरकारी नीतियों से न सिर्फ किसान, बल्कि हिंदुस्तान भी खतरे में है।

टिकैत ने यह भी कहा कि काला धन बेशक देश की बड़ी समस्या है, लेकिन किसानों को काला धन नहीं अपने खून-पसीने से उगाई फसलों के वाजिब दाम पाने की चिंता है।

सोमवार को परेड ग्राउंड में भाकियू अध्यक्ष रहे चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती पर आयोजित समारोह में नरेश ने कहा कि किसानों के साथ चल रहे खेल को रोकने के लिए जल्द ही देशभर के किसान संगठनों को साथ लेकर रणनीति बनाई जाएगी।

यूनियन प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों से किसानों का पलायन दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार को इस पर ठोस नीति बनानी चाहिए।

टिकैत ने बताया कि भाकियू पहाड़ के लिए खास कार्ययोजना बना रही है। इस दौरान भाकियू द्वारा मुख्यमंत्री को सात सूत्रीय मांगों का ज्ञापन भी दिया गया। किसानों ने टिकैत जयंती पर रक्तदान भी किया।

महामंडलेश्वर कैलाशानंद जी महाराज की अध्यक्षता और प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक के संचालन में हुए कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, कांग्रेस नेता धीरेंद्र प्रताप सिंह, भाकियू राष्ट्रीय महासचिव युद्धवीर सिंह, हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष सुखबीर सिंह गिल, यूपी अध्यक्ष राजेश चौहान, पंजाब प्रदेश अध्यक्ष सरदार अजमेर सिंह, भाकियू के वरिष्ठ नेता चंद्रपाल फौजी, बलराम लंबरदार, राज सिंह त्यागी, मुजफ्फरनगर अध्यक्ष, राजू अहलावत, चौधरी ओमदेव, महेंद्र सिंह मुरादाबाद, राजबीर सिंह अध्यक्ष मेरठ मंडल, दीवान चंद चौधरी, विनय कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed