फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Faridabad youth drowned in canal flow at dehradun

देहरादूनः नहर के तेज बहाव में बहा फरीदाबाद का युवक, नहीं चला पता

Sun, 17 Nov 2019 08:47 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 17 Nov 2019 08:47 PM IST
सार


  • पुलिस और एसडीआरएफ ने चलाया बचाव अभियान
  • युवक का नहीं चल पाया था पता, सोमवार को फिर चलेगा तलाशी अभियान

विज्ञापन
Faridabad youth drowned in canal flow at dehradun
नहर में बहा अतुल पराशर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

फरीदाबाद से मालदेवता घूमने गया एक युवक नहर में बह गया। बताया जा रहा है कि युवक नहर की गहराई देखने को उसमें उतरा था। पानी का बहाव तेज होने के कारण युवक बह गया। पुलिस और राज्य आपदा राहत बल (एसडीआएफ) के अधिकारी और जवान नहर में युवक को तलाश रहे थे। रात करीब सवा आठ बजे तक युवक का कहीं कुछ पता नहीं चल पाया था।

विज्ञापन


रविवार शाम करीब पांच बजे रायपुर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि मालदेवता के समीप नहर में एक युवक बह गया है। इस सूचना पर रायपुर कोतवाली से पुलिस बल इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में तत्काल मौके पर पहुंचा और युवक की तलाश के लिए बचाव अभियान चलाया। कुछ देर बाद एसपी सिटी श्वेता चौबे समेत एसडीआरएफ की टीम व अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और पुलिस के साथ नहर में तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन


रात करीब सवा आठ बजे तक पुलिस और एसडीआरएफ की टीम युवक को नहर में तलाश रही थी। पुलिस छानबीन में युवक की पहचान अतुल पराशर उम्र 32 वर्ष पुत्र जय किशन पराशर निवासी टिगोन, फरीदाबाद, हरियाणा के रूप में हुई। यह भी पता लगा कि अतुल फरीदाबाद से रविवार को अपनी महिला मित्र से मिलने देहरादून आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर के वक्त दोनों मालदेवता घूमने गए थे। युवती ने ही पुलिस कंट्रोल रूम पर युवक के बहने की सूचना दी थी। युवक ने स्थानीय लोगों से नहर की गहराई के बारे में भी पूछा था। युवती को किनारे बैठाकर उसने जूते उतारे और नहर में उतर गया। तेज बहाव के चलते वह बह गया।

पुलिस ने नहर का पानी रोककर भी तलाश की, लेकिन युवक का पता नहीं लगा। ऐसी आशंका है कि युवक बहकर सौंग नदी तक पहुंच गया होगा। एसपी सिटी श्वेता चौबे ने बताया कि अंधेरा अधिक हो जाने के कारण युवक की तलाश करने में दिक्कत हो रही थी। सोमवार तड़के फिर तलाशी अभियान चलाया जाएगा।


फेसबुक पर हुई थी दोस्ती

पुलिस ने बताया कि अतुल दिल्ली में एक निजी कंपनी में जॉब करता है। जबकि युवती देहरादून के एक होटल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट में नौकरी करती है। एसपी सिटी ने बताया कि दोनों की फेसबुक के जरिए दोस्ती हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed