फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   famous writter Ruskin Bond 86th birthday, on this day Ruskin Bond share this picture

Ruskin Bond Birthday: 86वें जन्मदिन पर मशहूर लेखक रस्किन बॉन्ड ने शेयर की तस्वीर, बनी आकर्षण का केंद्र

Tue, 19 May 2020 05:15 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मसूरी
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मसूरी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 19 May 2020 05:15 PM IST
विज्ञापन
famous writter Ruskin Bond 86th birthday, on this day Ruskin Bond share this picture
हैप्पी बर्थडे रस्किन बॉन्ड

मशहूर लेखक पद्मश्री पद्म भूषण रस्किन बॉन्ड का आज 86वां जन्मदिन है। वह मसूरी में रहते हैं। आज उन्होंने परिवार के साथ जन्मदिन मनाने की तैयारियों की एक फोटो शेयर की। जो सभी के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रही। 

विज्ञापन


उनके प्रशंसकों द्वारा सोशल मीडिया के जरिए जन्मदिन की बधाई देेने का सिलसिला सोमवार देर रात से ही शुरू हो गया था जो मंगलवार को भी जारी है।

इनका जन्म 19 मई 1934 को हिमाचल प्रदेश के कसौली में हुआ था। वे अब्रे बॉन्ड और एरिथ क्लार्के के पुत्र हैं। बचपन में ही इनके पिता की मृत्यु हो गई थी, तत्पश्चात इनकी परवरिश शिमला, जामनगर, मसूरी, देहरादून तथा लंदन में हुई। आज-कल वे अपने परिवार के साथ मसूरी में रहते हैं।
विज्ञापन


1999 में भारत सरकार ने उन्हें साहित्य के क्षेत्र में उनके योगदानों के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया। 2014 में उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। अवर ट्रीज़ स्टिल ग्रो इन देहरा के लिए उन्हें साहित्य अकादमी पुरस्कार दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अपने प्रशंसकों का धन्यवाद किया

रस्किन बॉन्ड ने अपने 86वें जन्मदिन के मौके पर अपने प्रशंसकों का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि जो प्यार उनको लगातार मिल रहा है। उसे वह बहुत खुश हैं। लॉकडाउन को लेकर वह अपने प्रशंसकों के बीच में आकर अपना जन्मदिन नहीं मना पा रहे हैं, जिसको लेकर उनको दुख है।

उन्होंने कहा कि वह लगातार अपने प्रशंसकों के लिए किताबें लिख रहे हैं और उनके जन्मदिन पर भी वहां एक किताब दे रहे हैं। उन्होंने सभी प्रशंसकों से अपने बड़े बुजुर्गों के साथ बहन-भाइयों का सम्मान करने का आग्रह किया। कहा कि सब लोग कोरोना वायरस के संक्रमण में अपने घर पर रहें और सरकार और प्रशासन द्वारा किए जा रहे निर्देशों का पालन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed