फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Family members of missing youth tied up

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने ऋषिगंगा त्रास्दी में लापता हुए युवकों के परिजनों को बंधाया ढांढस

Wed, 10 Feb 2021 12:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Family members of missing youth tied up
साहिया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने मंगलवार को ऋषिगंगा त्रासदी में लापता हुए जनजातीय क्षेत्र के युवकों के परिजनों से बातचीत की। विधायक ने उनको ढांढस बंधाया और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह मंगलवार को त्रासदी स्थल पर आपदा का जायजा लेने के लिए पहुंचे थे। वहां उन्होंने जनजातीय क्षेत्र के लापता युवकों के परिजनों से बातचीत की। लापता युवकों के परिजन भी अपनों की तलाश में तपोवन पहुंचे हुए हैं। वे आपदा राहत के काम में लगे एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और पुलिस के जवानों की मदद से अपनों को ढूंढ रहे हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है हादसे के बाद से ही जनजातीय क्षेत्र के रहने वाले संदीप चौहान (26), जीवन सिंह (24) दोनों पुत्र जवाहर सिंह, हर्ष चौहान (24) पुत्र पूरण सिंह, कल्याण सिंह (34) पुत्र कल सिंह चारों निवासी पंजिया, विक्रम सिंह (34) पुत्र नारायण सिंह निवासी पाटा, सरदार सिंह पुत्र जुडया (35) निवासी फटेऊ, जगदीश तोमर (20) पुत्र धूम सिंह निवासी साहिया, अनिल (20) पुत्र थेपा, अनिल (27) पुत्र भगतू दोनों निवासी दधोली लापता चल रहे हैं। उक्त सभी लोग दिसंबर में रोजगार की तलाश में ऋषिगंगा जल विद्युत परियोजना पर मजदूरी करने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed