फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Family ID card will be made in Uttarakhand CS gave instructions read news in hindi

उत्तराखंड: प्रदेश में अब हर परिवार के बनेंगे पहचान पत्र, सीएस ने दिए योजना पर जल्द काम शुरू करने के निर्देश

Thu, 17 Nov 2022 02:44 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 17 Nov 2022 02:44 PM IST
सार

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि डाटा कलेक्शन में गलतियों की कोई गुंजाइश न रहे इसके लिए लगातार मॉनिटरिंग की जाए। कहा कि परिवार पहचान पत्र के सफल क्रियान्वयन एवं उद्देश्यों को पूरा करने के लिए विभिन्न विभागों के डेटाबेस को जोड़ने की कार्यवाही की जाए। 

विज्ञापन
Family ID card will be made in Uttarakhand CS gave instructions read news in hindi
मीटिंग ( प्रतीकात्मक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के निवासियों के अब परिवार पहचान पत्र बनेंगे। मुख्य सचिव डा.एसएस संधु ने अधिकारियों को परिवार पहचान पत्र उत्तराखंड योजना पर जल्द काम शुरू करने के निर्देश दिए। सचिवालय में हुई बैठक में सीएस ने कहा कि इसमें विभिन्न प्रमाण पत्रों का डाटा होगा।

विज्ञापन


मुख्य सचिव ने कहा कि योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए सभी विभाग आपसी सहयोग से सभी तरह का डाटा जुटा लें। किस विभाग से कौन सा डाटा चाहिए अगले दो से तीन दिन में इसका फॉर्मेट तैयार कर सभी विभागों से मांग लिया जाए। परिवार पहचान पत्र के सफल क्रियान्वयन एवं उद्देश्यों को पूरा करने के लिए विभिन्न विभागों के डेटाबेस को जोड़ने की कार्यवाही की जाए। उन्होंने विभागीय डाटा उपलब्ध कराने के लिए विभागों को नोडल अधिकारी नियुक्त करने के भी निर्देश दिए। 
विज्ञापन


मुख्य सचिव ने कहा कि जिन विभागों को डाटा कलेक्शन करना है, आपसी सहयोग से मिलकर सभी तरह का डाटा कलेक्ट करें। उन्होंने डाटा कलेक्शन के लिए हर स्तर पर समय तय करने के साथ ही सर्वे से पहले फॉर्मेट तैयार कर लिया जाए। इसके लिए समर्पित सेल बनाए जाने के साथ ही पर्याप्त मैनपावर की व्यवस्था कर ली जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य सचिव ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि डाटा कलेक्शन में गलतियों की कोई गुंजाइश न रहे इसके लिए लगातार मॉनिटरिंग की जाए। फील्ड लेवल पर औचक निरीक्षण किए जाएं। अपर सचिव नियोजन रोहित मीणा ने बताया कि परिवार पहचान पत्र उत्तराखंड योजना, उत्तराखंड के निवासियों को विभिन्न प्रमाण पत्रों एवं लाभार्थी परक योजनाओं में ईज ऑफ लिविंग में सहायक होगी।


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: सड़क पर चोटिल लड़कों को देख सीएम ने रुकवाया अपना काफिला, हालचाल जान पायलट कार से भेजा अस्पताल

इससे जाति, आय, निवास या दिव्यांग पहचान पत्र की अलग से आवश्यकता नहीं होगी। इसका संपूर्ण डाटा परिवार पहचान पत्र उत्तराखंड में उपलब्ध रहेगा। बैठक में अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, प्रमुख सचिव एल. फैनाई, सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, नितेश झा, वीवीआरसी. पुरुषोत्तम, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, रविनाथ रमन एवं डॉ. आर राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed