फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   family did not know the story of the engineer son lies

इंजीनियर यतीन वर्मा हत्याकांड : परिवार को नहीं पता थी बेटे के झूठ की कहानी, करता था ये काम

Thu, 30 Nov 2017 05:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 30 Nov 2017 05:16 PM IST
विज्ञापन
 family did not know the story of the engineer son lies
yatin

इंजीनियर यतीन वर्मा ऐसा तो नहीं था, पता नहीं उसे किसकी नजर लग गई। इससे पहले कभी कोई शिकायत नहीं मिली। शिकायत भी तब आई है, जब उसका जवाब देने वाला ही नहीं रहा। यतीन के झूठ की कहानी पर पर्दा उठा तो...

विज्ञापन


 यतीन का पूरा परिवार सकते में है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि लाडले को अपनी जिंदगी गंवानी पड़ी। अब परिजन चाहते हैं कि कम से कम उन्हें यह पता चले कि आखिर उनके यतीन का क्या कसूर था, जिसकी उसे इतनी बड़ी सजा दी गई है।
विज्ञापन


इकलौते बेटे यतीन वर्मा की हत्या ने बागेश्वर के तल्ला कत्यूड़ के सर्राफ बसंत लाल के परिवार को हिलाकर रख दिया है। उन्हें तो यही पता था कि बेटा नोएडा में नौकरी कर रहा है। देहरादून में होटल अथवा वेटिंग रूम में रहने की बात से वह पूरी तरह अनजान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बसंत लाल की एक बेटी बरेली में रहकर पढ़ाई कर रही थी, जबकि दूसरी बेटी देहरादून से पढ़कर गई है। बेटे का पार्थिव शरीर लेने बसंत लाल परिवार और रिश्तेदारों के साथ देहरादून पहुंचे हैं।

बसंत ने पुलिस को बताया कि उन्हें जरा भी अहसास नहीं था कि यतीन नोएडा में नहीं है। यतीन उनसे कम ही बात करता था। बहनों से अक्सर उसकी बात होती थी। यतीन ने कभी उन्हें अपने मन की पीड़ा नहीं बताई, इस कारण उन्हें ज्यादा जानकारी नहीं थी।


न जाने उसे किसकी बुरी नजर लग गई। अब से पहले उसकी कोई शिकायत सामने नहीं आई थी। गांव और रिश्तेदारी में वह हर किसी का चहेता था। नशा करने की बात भी अब उनके सामने आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed