फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Crime news: Fake police officer caught during theft in haridwar

हरिद्वार: फर्जी पुलिसवाला बनकर चोरी करते पकड़ा गया आठवीं पास युवक, टीवी देखकर अपनाया था ये तरीका

Thu, 14 May 2020 09:11 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 14 May 2020 09:11 PM IST
सार

  • एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र और रानीपुर में मेडिकल स्टोर को बनाया था निशाना
  • आरोपी के कब्जे से 17 हजार रुपये और दो मोबाइल फोन बरामद

विज्ञापन
Uttarakhand Crime news: Fake police officer caught during theft  in haridwar
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

हरिद्वार में फर्जी दारोगा बनकर ज्वालापुर और रानीपुर में चोरी की दो घटनाओं को अंजाम देने का आरोपी आखिरकार ज्वालापुर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल फोन व नकदी बरामद हुई है और वह बृहस्पतिवार को कटहरा बाजार में तीसरी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था।

विज्ञापन


पहली घटना नौ मई को आर्यनगर चौक पर एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र में घटी थी। केंद्र पर एक युवक खाता खुलवाने पहुंचा था। बताया जाता है कि महिला कर्मचारी नैंसी ने खाता खुलने की बात से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन


उस वक्त युवक दूसरी कर्मचारी शीतल का मोबाइल फोन नंबर लेकर चला गया था। कुछ देर बाद महिला कर्मचारी शीतल को युवक ने कॉल की थी। बताया था कि वह कनखल थाने में तैनात दारोगा बोल रहा है, उन्होंने खाता खुलवाने केंद्र आई युवती से अभद्रता की है लिहाजा सिंहद्वार चौक आना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों महिला कर्मचारी जब सिंहद्वार पहुंची थी तब दारोगा बता रहे युवक ने उन्हें  कनखल थाने बुलाया था। कनखल थाने पहुंचने पर उन्हें फिर प्रकरण ज्वालापुर का बताकर ज्वालापुर आने की बात कही थी। महिला कर्मचारी फिर केंद्र पर पहुंच गई थी लेकिन दरवाजे का कुंडा टूटा देखकर दंग रह गई थी। अंदर गल्ले से नकदी भी गायब थी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू की थी तो घटना सीसीटीवी कैमरे में फुटेज कैद हुई थी।

अभी पुलिस जांच में ही जुटी थी कि रानीपुर क्षेत्र के गांव रावली महदूद में दो दिन पूर्व मेडिकल स्टोर स्वामी रजनीश को फोन कॉल आई थी। कॉल कर रहे शख्स ने खुद को कोतवाली रानीपुर में तैनात दारोगा बताकर कोतवाली आने की बात कही थी, जब वह कोतवाली पहुंचा तो उसी दौरान उसकी दुकान का ताला तोड़कर नकदी चोरी कर ली गई थी।

सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को घटनाओं को अंजाम देने के आरोपी साकिर पुत्र शकील अहमद निवासी गांव एक्कड़ खुर्द पथरी को पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि आरोपी के कब्जे से 17 हजार रुपये, दो मोबाइल फोन बरामद हुए है। केंद्र से 13 हजार की नकदी चोरी हुई थी। पथरी के गांव बहादरपुर जट निवासी युवक सन्नी कुमार के चोरी हुए मोबाइल फोन नंबर से आरोपी ने घटनाओं को अंजाम दिया था।

टीवी धारावाहिक देखकर अपनाया तरीका

ज्वालापुर पुलिस के हत्थे चढ़े आठवीं तक पढ़े लिखे आरोपी ने एक टीवी धारावाहिक से इस तरह से घटना को अंजाम देने का तरीका अपनाया था। लेकिन एक ही  मोबाइल फोन नंबर का लगातार इस्तेमाल करना उसे महंगा पड़ गया।

कोतवाली प्रभारी योगेश सिंह देव की मानें तो आरोपी बेरोजगार है। वह भविष्य में अलग अलग क्षेत्र में इस तरह की घटनाओं को अंजाम देने की प्लानिंग कर रहा था। वह उन दुकानों को निशाना बताता था, जिसका पड़ोसियों से बिलकुल भी संपर्क न हो। दुकान के बोर्ड पर लिखे नंबर वह नोट कर लेता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed