फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fake government order regarding purchase and sale of tobacco products goes viral

Dehradun News: तंबाकू उत्पादों की खरीद-बिक्री संबंधी फर्जी शासनादेश वायरल

Sun, 19 Jan 2025 11:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Fake government order regarding purchase and sale of tobacco products goes viral
I
विज्ञापन

II- सहायक आयुक्त व्यापार कर की ओर से डालनवाला थाने में दर्ज कराया गया मुकदमा
I
I
I
Iसोशल मीडिया पर तंबाकू उत्पादों की खरीद-बिक्री का काम दिल्ली की एक कंपनी को दिए जाने संबंधी फर्जी शासनादेश वायरल हुआ है। मामले में सहायक आयुक्त व्यापार कर विभाग राजीव तिवारी की ओर से डालनवाला थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। इस वायरल शासनादेश में कई बड़े अधिकारियों के भी हस्ताक्षर किए गए हैं।
I
I
I
Iएसएसपी अजय सिंह ने बताया कि सहायक आयुक्त ने डालनवाला थाने आकर लिखित शिकायत की थी। इसमें बताया गया कि एक फर्जी शासनादेश सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें लिखा है कि उत्तराखंड सरकार ने तंबाकू उत्पादों की खरीद व वितरण का कार्य नजफगढ़ रोड नई दिल्ली की कंपनी मैसर्स इंडसन भारत कमर्शियल प्राइवेट लिमिटेड को दिया है। कंपनी के निदेशक रमाकांत और समीर दास को राज्य में तंबाकू उत्पादों की खरीद व वितरण व्यवस्था के लिए नोडल अफसर नामित किया गया है। साथ ही लिखा है कि कंपनी हर वर्ष उत्तराखंड सरकार को 25 लाख रुपये का भुगतान करेगी। इस शासनादेश पर अवर सचिव के हस्ताक्षर भी किए गए हैं। जबकि, सहायक आयुक्त के अनुसार ऐसा कोई शासनदेश कभी जारी नहीं किया गया।
विज्ञापन

I
I
I
Iइसमें सारी जानकारियां भ्रामक हैं और सरकार की छवि धूमिल करने वाली हैं। एसएसपी ने बताया कि धोखाधड़ी और सरकार की छवि धूमिल करने के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इस संबंध में थाना पुलिस को गहनता से जांच कर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सोशल मीडिया निगरानी सेल को इस प्रकार के किसी भी आदेश पर तत्काल कार्रवाई करने को भी कहा गया है। ताकि, भविष्य में इस तरह की घटना सामने न आए।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed