फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fake Doctor Case Accused Imlakh made more than 300 fake doctors in many states Dehradun news

फर्जी डॉक्टर मामला: इमलाख ने कई राज्यों में बना दिए 300 से ज्यादा फर्जी डॉक्टर, करोड़ों की है प्रॉपर्टी

Thu, 09 Feb 2023 03:08 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 09 Feb 2023 03:08 PM IST
सार

फर्जी डॉक्टरों के गिरोह का भंडाफोड़ होने के बाद रोज नए खुलासे हो रहे हैं। पहले समझा जा रहा था कि इमलाख केवल कर्नाटक के विश्वविद्यालय की डिग्रियां बेचता है। लेकिन, बाद में खुलासा हुआ कि उसके पास से देश के दर्जनों शिक्षण संस्थानों के प्रमाणपत्र भी मिले हैं।

विज्ञापन
Fake Doctor Case Accused Imlakh made more than 300 fake doctors in many states Dehradun news
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फर्जी डिग्री बेचने वाले यूपी के मुजफ्फरनगर के इमलाख ने कई राज्यों में 300 से ज्यादा फर्जी डॉक्टर बनाए हैं। ये सभी अपने-अपने क्षेत्रों में प्रैक्टिस कर रहे हैं। कई के सरकारी सेवाओं में भी होने की आशंका है। प्राथमिक पड़ताल में आए तथ्यों के आधार पर पुलिस उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार आदि राज्यों को रिपोर्ट भेज रही है। ताकि, वहां भी फर्जी डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।

विज्ञापन

10 जनवरी को फर्जी डॉक्टरों के गिरोह का भंडाफोड़ होने के बाद रोज नए खुलासे हो रहे हैं। पहले समझा जा रहा था कि इमलाख केवल कर्नाटक के विश्वविद्यालय की डिग्रियां बेचता है। लेकिन, बाद में खुलासा हुआ कि उसके पास से देश के दर्जनों शिक्षण संस्थानों के प्रमाणपत्र भी मिले हैं। शुरुआती पड़ताल में ये प्रमाण पत्र भी फर्जी बताए जा रहे हैं। जांच और आगे बढ़ी तो यूक्रेन तक की डिग्रियां इस गिरोह के पास से बरामद हुईं।

विज्ञापन

अब तक की जांच में सामने आया है कि इमलाख ने उत्तराखंड में ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार आदि राज्यों में भी इस तरह की डिग्रियां बांटी हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कुछ डॉक्टरों के बारे में पता भी चल चुका है। इमलाख से हुई पूछताछ के आधार पर कई लोगों का सत्यापन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Dehradun: आग की लपटों से घिरे कंटेनर को तीन किमी दूर फायर स्टेशन ले गया चालक, हिम्मत देख हर कोई रह गया भौचक्का


ऐसे में अब इन राज्यों को एक विस्तृत रिपोर्ट भेजी जा रही है ताकि वहां भी जांच कराई जा सके। इसके अलावा भारतीय चिकित्सा परिषद की शाखाओं में भी जांच कराई जाएगी ताकि वहां के जो कर्मचारी मिले हैं, उन पर भी कार्रवाई हो सके। सीओ अनिल कुमार जोशी ने बताया कि इन सभी राज्यों से जानकारी साझा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed